जेटली के बजट से ‘100 करोड़़’ गायब
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 10:48 AM (IST)
एक नजर गायब योजनाओं पर
►ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम आरंभ करने के लिए शुरूआत में 100 करोड़ का उद्यमिता कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया गया था।
►जनजाति के कल्याण के लिए 100 करोड़ की ‘‘वन बंधु कल्याण योजना।
►महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता व उनके सुधार के लिए 100 करोड़ की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना।
►ज्ञान बढ़ाने और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों हेतु संचार से जुड़ी प्रणाली की स्थापना हेतु 100 करोड़।
►मदरसों के आधुनिकीकरण हेतु 100 करोड़ की योजना।
►लखनऊ और अहमदाबाद में मैट्रो परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ की योजना।
►600 नए और विद्यमान कम्युनिटी रेडियो हेतु 100 करोड़ की योजना।
►एग्री टैक अवसंरचना निधि हेतु 100 करोड़ की योजना।
►जलवायु परिवर्तन की लहर का सामना करने के लिए 100 करोड़ की राष्ट्रीय अनुकूलन निधि स्थापित करने की योजना।
►राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा प्राधिकरण की स्थापना के लिए 100 करोड़ की योजना।
►अल्ट्रा मॉडर्न सुपर क्रिटिकल कोयला आधारित 100 करोड़ की ताप विद्युत प्रौद्योगिकी नामक योजना।
►नहरों के किनारे 1 मैगावट के सौर पार्कों के विकास के लिए 100 करोड़ की योजना।
►13-प्रिंसेस पार्क में युद्ध स्मारक निर्माण के लिए 100 करोड़ की योजना।
►रक्षा के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि स्थापित करने के लिए 100 करोड़।
►पुरातात्विक स्थलों के परिरक्षण के लिए 100 करोड़।
►नदियों को जोडऩे के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्टों के लिए 100 करोड़।
►आगामी एशियाई खेलों के लिए महिला तथा पुरुष खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण के लिए 100 करोड़।
►पूर्वोत्तर राज्यों में ऑर्गेनिक खेती के विकास के लिए 100 करोड़ की योजना।
►उत्तराखंड में राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़ की योजना।
►नई कृषि तकनीकों, जल संरक्षण, जैविक कृषि जैसे विषयों पर किसानों को वास्तविक समय की जानकारी व प्रचार के लिए किसान टी.वी. को 100 रुपए करोड़ उपलब्ध करवाए गए है।