जेतली ने पेश किया आर्थि‍क सर्वे, 2014-15 में महंगाई दर में आई कमी

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 12:43 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्तमंत्री अरुण जेतली ने लोकसभा में साल 2014-15 का आर्थिक सर्वे पेश कर दिया है। इस सर्वे में बताया गया है कि साल 2014-15 में महंगाई दर में कमी आई है। 

अरुण जेतली ने लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए विकास दर का लक्ष्य 8.1 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी के बीच रखा है। सरकार को उम्मीद है कि वह GDP के इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

पिछले साल केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद देश किस दिशा में आगे बढ़ा है, इसका कुछ हद तक अंदाजा आर्थ‍िक सर्वे से मिल रहा है। इस पूरे सर्वे में देश की आर्थिक नीतियों का खाका और शनिवार को पेश होने वाले आम बजट की झलक भी साफ दिखाई देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News