किसानों के लिए खुशखबरी अब बड़ी मात्रा में आयात होगा यूरिया

Wednesday, Jan 07, 2015 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्लीः किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दाम घटाने के लिए सरकार ने इंपोर्ट यूरिया पर 35 फीसदी की सीमा को हटा दिया है। साथ ही फर्टिलाइजर मंत्री ने कहा है कि फर्टिलाइजर इन्वेस्टमेंट पॉलिसी पर अंतिम फैसला जल्द संभव है।

फर्टिलाइजर मंत्री  के मुताबिक 35 फीसदी की सीमा हटाने से कृषि सैक्टर को गति मिलेगी। फर्टिलाइजर इंपोर्ट के लिए 8-10 पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। फर्टिलाइजर इन्वेस्टमेंट पॉलिसी पर अंतिम फैसला जल्द संभव है और गैस प्राइसिंग पर सफाई से उत्पादन 2 लाख टन बढ़ेगा।

एनएफएल की सीएमडी नीरू अब्रोल का कहना है कि नीम कोटेड यूरिया पर 35 फीसदी की सीमा हटना अच्छा कदम है, इंडस्ट्री की ये लंबे समय से मांग थी। कंपनी हर साल 36 लाख टन फर्टिलाइजर का उत्पादन कर रही है और इसमें किसी तरह की कमी नहीं हुई है। सब्सिडी और ब्याज पर खर्च के कारण फिलहाल यूरिया कारोबार में मार्जिन ज्यादा ऊंचे नहीं हैं।
 

Advertising