''मेक इन इंडिया'' ट्विटर पर गलत संदेश से अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2015 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली: सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ ट्विटर हैंडल पर आज भूलवश कारों तथा दो पहिया वाहनों पर उत्पाद शुल्क कटौती की खबर से माइक्रो-लागिंग साइट पर चर्चा रही। हालांकि बाद में गलती को सुधार लिया गया।  

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित ट्विटर हैंडल ‘एट मेक इन इंडिया’ पर दोपहर में छोटी, बड़ी एवं मध्यम आकार कारों के साथ 2 पहिया वाहनों पर उत्पाद शुल्क में 3 से 4 प्रतिशत कटौती की खबर पोस्ट की गई। इस ट्विट को लेकर लोगों में रूचि थी क्योंकि इससे पहले, 10 महीने से अधिक समय से जारी उत्पाद शुल्क छूट 31 दिसंबर को समापत कर दी गई थी। इसके कारण कार कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।  
 
ट्विटर पर दिए संदेश में कहा गया है, ‘‘छोटी कारों और 2 पहिया वाहनों पर उत्पाद शुल्क 4 प्रतिशत, बड़ी कारों पर 3 प्रतिशत तथा मझोले आकार की कारों पर 4 प्रतिशत कम किया गया है।’’  
 
खबर फैलने के करीब 5 घंटे बाद ट्विटर पर दिए संदेश को ठीक किया गया और कहा कि ये उत्पाद शुल्क 31 दिसंबर 2014 तक वैध थे। इस बारे में संपर्क किए जाने पर राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि ट्विटर पर दिया गया ‘न्यूज प्लैश’ ‘गलत’ था। इससे पहले, ट्विटर पर सुबह में कहा गया था कि वह कुछ प्रोत्साहनों को सूचीबद्ध कर रही है जो देश के विनिर्माण उद्योग को गति देगा। बाद में दोपहर में उत्पाद शुल्क में कटौती का संदेश दिया गया। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News