बैंक हड़ताल और छुट्टियों के कारण 6 दिन बंद रहेंगे देश के बैंक

Saturday, Jan 03, 2015 - 05:32 PM (IST)

बरनालाः वेतन में 23 प्रतिशत वृद्धि की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर सात जनवरी को देश में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी 1 दिन की हड़ताल पर रहेंगे। 

यू.एफ.बी.यू. इसके बाद 21 से 24 जनवरी तक 4 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी करने जा रहा है। ऐसे में 25 को रविवार के और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण 6 दिन लगातार देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यू.एफ.बी.यू.  का कहना है कि सरकार ने अगर फिर भी कर्मचारियों की मांगें पूरा नहीं कीं तो यूनियन 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएगी।
 
यू.एफ.बी.यू. के सुभाष मित्तल ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की एक नवम्बर 2012 से वेतन वृद्धि लम्बित है लेकिन भारतीय बैंक संगठन कर्मचारियों और अधिकारियों की इस जायज मांग को पूरा नहीं कर रहा है। इसलिए बैंक कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
 
Advertising