एप्पल ने जारी किया आई.ओ.एस. 10.3.2 बीटा अपडेट

Tuesday, May 16, 2017 - 12:08 AM (IST)

ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर आईओएस 10.3.2 आईफोन, आईपैड, और आईपॉड टच के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। हाल ही में एप्पल ने आई.ओ.एस. के नए बीटा वर्जन आई.ओ.एस. 10.3.2 को पेश किया था। फिलहाल यह अपडेट डिवैल्परों के लिए है। इसमें कुछ नए फीचर्स को एड किया गया है जिसमें फाइंड माई एयरपॉड्स और एप्पल फाइल सिस्टम फीचर भी शामिल है।

अगर आप रजिस्टर्ड डिवैल्पर हैं तो आई.ओ.एस. 10.3.2 वर्जन को एप्पल डिवैल्पर सैंटर से डाऊनलोड कर सकते है। इसके अलावा आपको इसका ओ.टी.ए. अपडेट भी मिल जाएगा। हालांकि इस बीटा रिलीज के लिए कोई नोट नहीं मिला था।

यदि आप आई.ओ.एस. 10.3.2 में कोई मुख्य बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर आप चाहें तो इसके लिए आई.ओ.एस. के नए वर्जन आई.ओ.एस.11 का इंतजार कर सकते हैं जिसकी घोषणा डब्ल्यू.डब्ल्यू.डी.सी. 2017 में की जाएगी।

Advertising