अनिल अंबानी की कंपनियों के 144 बैंक खातों में बचे हैं मात्र 19 करोड़ रुपए!

Wednesday, Nov 07, 2018 - 02:01 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत के 50वें सबसे अमीर अनिल अंबानी की दो कंपनियों के 144 बैंक खातों में कुल मिलाकर 19.34 करोड़ रुपए बचे हैं। इस बात का खुलासा खुद कंपनी द्वारा कोर्ट में दिए गए हलफनामे में किया गया है। 



दरअसल, अमेरिका बेस्ड कंपनी अमेरिकन टावर कॉर्प का रिलायंस कम्युनिकेशन्स पर करीब 230 करोड़ रुपए बकाया है। यह बकाया टावर लीज एग्रीमेंट और सर्विस चार्ज का है। बकाया नहीं मिलने पर अमेरिकी कंपनी ने फरवरी में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। अब रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने हाईकोर्ट में हलफनामा दे कर अपने बैंक खातों की जानकारी दी है।


दोनों कंपनियों ने अक्टूबर में एफिडेविट जमा करते हुए बैंक स्टेटमेंट्स मुहैया कराने के लिए कोर्ट से मोहलत मांगी। अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। 

Anil dev

Advertising