महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर को समझाने के लिए आनंद महिंद्रा ने शेयर किया कबड्डी का रोचक वीडियो

Saturday, Nov 23, 2019 - 01:15 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। शनिवार को आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उलटफेर को रोचक तरीके से बताने के लिए कबड्डी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिर्फ एक खिलाड़ी को पकड़ने से कैसे बाजी पलट गई।

देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
महिंद्रा ने कहा- क्या आप सोचते हैं कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे समझाने का इससे अच्छा तरीका कोई और हो सकता है? बता दें महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 12 नवंबर को महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन शनिवार को 5:47 बजे हटा दिया गया। इसके बाद सुबह 7:30 बजे फडणवीस और पवार ने शपथ ली।

15 नवंबर को भी शेयर किया था यह वीडियो
महिंद्रा ने यह वीडियो 15 नवंबर को भी शेयर किया था। उन्हें ये वीडियो इस संदेश के साथ मिला था- विपरीत हालातों में भी आखिरी पल तक उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। विफलता को सफलता में बदलना संभव है। महिंद्रा अपने वॉट्सऐप बॉक्स से रोचक और प्रेरणादायक तस्वीरें अक्सर ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शायद वे सबसे ज्यादा सक्रिय बिजनेसमैन हैं। ट्विटर पर उनके 73 लाख 32 हजार 520 फॉलोअर हैं।

Supreet Kaur

Advertising