आनंद महिंद्रा ने शेयर किया बच्चों का ये वीडियो, देख कर छूट जाएगी हंसी

Monday, Apr 27, 2020 - 12:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः जाने माने इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने वॉट्सऐप वंडर बॉक्स से दिलचस्प वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लॉकडाउन में बच्चों के खेलने का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कई चीजें दिखाई गईं जो लोगों को उनके बचपन की याद दिलाती हैं।

रविवार को वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'अगर आप मुस्कुराने के लिए कुछ खोज रहे हैं, तो इस वीडियो को देखें जो आज सुबह मेरे #whatsappwonderbox में मिला है। मैंने पहले सोचा था कि ऐसा क्यों लग रहा था कि पुरुषों की सेवा करने वाली महिलाओं के रूढ़िवाद को दिखाया जा रहा है... लेकिन वीडियो के आखिर में जो देखा, उसके बाद मैंने हंसी के साथ ये दिन खत्म किया।'

आनंद महिंद्रा ने चार बच्चे और एक छोटी बच्ची का खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि चार लड़के जमीन पर बैठकर कुछ काम कर रहे हैं। छोटी सभी को बारी-बारी से खाना सर्व करने का खेल खेल रही है। बच्ची अंदर जाती है और बारी-बारी से एक-एक कप पानी लाकर हर लड़के को पीने के लिए देती है। वीडियो देखकर तो शुरुआत में लगता है कि जैसे पांचों घर-घर खेल रहे हो लेकिन आखिर में जो क्लिप है उसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। दरअसल, बच्चें कमोड से कप में पानी लेकर लड़कों को चाय के तौर पर पीने को दे रही है।

इस वीडियो को अबतक 64,000 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 7 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो के जरिए लोग अपने बचपन की यादों में खो गए हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 

jyoti choudhary

Advertising