Corona संकट से निपटने के लिए आनंद महिंद्रा ने दिए कुछ खास टिप्स

Monday, Mar 16, 2020 - 05:38 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: कोरोना वायरस ने देश ही नहीं पूरी दुनिया की रफ्तार पर रोक लगा दी है। लोगों की जान का दुश्मन बना यह वायरस करोड़ों के कारोबार पर भी डंक मार रहा है। इसी पर चिंता जताते हुए महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से कंपनियों के समक्ष चुनौतियां आयी हैं, लेकिन यह नयी रणनीति बनाने और रणनीति की समीक्षा करने तथा लागत को नये ढंग से समायोजित करने का अवसर भी देता है। 

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि यह अभी पता नहीं कि संक्रमण कब तक रहेगा लेकिन कंपनियों को उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध बनाने के लिये इस परिस्थिति का लाभ उठाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वायरस संकट से चुनौतियां आयी हैं, लेकिन अप्रत्याशित अवसर भी मिले हैं। हमें ‘समय' मिला जो सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। रणनीतियों और पोर्टफोलियो की समीक्षा में इसका इस्तेमाल करिये। परिस्थितियों व लागत को नये सिरे से समायोजित करिये।

बता दें कि आनंद महिंद्रा लगातार वीडियो और तस्वीरों के जरिए इस वायरस के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने धर में ही फेस मास्क (FaceMask) बनाने का एक आसान तरीका शेसर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 
 

vasudha

Advertising