Tech Mahindra में छंटनी के बाद आनंद महिंद्रा ने मांगी माफी, जानिए क्या है वजह?

Saturday, Jul 08, 2017 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्लीः महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने टेक महिंद्रा में एक कर्मचारी को नौकरी से त्यागपत्र देने के तरीके पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। इस संबंध में एक ऑडियो के वायरल होने के बाद टेक महिंद्रा के शीर्ष अधिकारियों ने भी क्षमा मांगी है। इस ऑडियो में कथित तौर पर कंपनी के एक मानव संसाधन अधिकारी और कर्मचारी का वार्तालाप शामिल है। इसमें अधिकारी कर्मचारी से अगली सुबह तक इस्तीफा देने के लिए कह रहा है क्योंकि यह कंपनी के प्रबंधन का निर्णय है।

सोशल मीडिया का लिया सहारा
आनंद महिंद्रा ने इस संबंध में माफी मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उनके समूह की मुख्य भावना वैयक्तिक सम्मान की रक्षा करना है। मैं इस संबंध में निजी तौर पर माफी मांगना चाहता हूँ और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसा ना हो। टेक महिंद्रा के उपाध्यक्ष विनीत नय्यर ने भी इस संबंध में माफी मांगी है।

Advertising