कच्चे तेल में नरमी के बीच सोने-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें आज का रेट

Thursday, Mar 10, 2022 - 12:54 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया और दोनों कीमती धातुओं के दाम बुरी तरह टूट गए। 55 हजार के स्तर को छूने के बाद सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं 73 हजारी होने के बाद चांदी का भाव भी गिरकर 70 हजार के नीचे आ गया। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। आज सोने की कीमत 0.37 फीसदी फिसलकर 52,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई। 

कच्चे तेल में गिरावट का असर  
कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर कीमती धातुओं के दाम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां एक ओर सोने का दाम टूटा है तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी में आज 0.09 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 69, 515 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि कीमतों पर नियंत्रण के लिए यूएई के तेल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में होने की खबरों के बीच तेल की कीमतों में 17 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गया है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

jyoti choudhary

Advertising