रातोंरात जैक मा बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Friday, Jun 09, 2017 - 12:48 PM (IST)

पेइचिंगः चीन की ई-कॉमर्स कंपनी के संस्थापक अलीबाबा के मालिक जैक मा एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जैक मा की कुल संपत्ति रातोंरात 2.8 बिलियन डॉलर (करीब 17.9 हजार करोड़ रुपए) बढ़ गई।

ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची के अनुसार जैक मा एशिया के सबसे अमीर और दुनिया भर के 14वें अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग के मालिक जैक मा की संपत्ति इस साल 54.5 हजार करोड़ रुपए बढ़कर 41.8 बिलियन डॉलर (करीब 2.6 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। रातोंरात इतनी कमाई बढ़ने का कारण अलीबाबा की कंपनी के रेवन्यू ग्रोथ का अनुमानों से कई अधिक रहना बताया जा रहा है। 

गौरतलब है कि जैक मा के अलीबाबा में 13 प्रतिशत शेयर हैं जो कि ऊंचाई पर पहुंच गया। अलीबाबा कंपनी अब म्यूजिक और विडियो स्ट्रीमिंग में भी हाथ आजमाने जा रही है। अलीबाबा शॉपिंग साइट्स के जरिए डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग बढ़ा रहा है। अलीबाबा इस हफ्ते निवेशकों के साथ बैठक में कंपनी के नए प्रयोगों की बात करने वाला है। 

Advertising