Air India: फ्लाइट में 6 सीटें होंगी महिलाओं के लिए रिजर्व

Thursday, Jan 12, 2017 - 05:24 PM (IST)

नई दिल्लीः ट्रेनों की तर्ज पर सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अपनी सभी घरेलू उड़ानों में छह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का ऐलान किया है। यह सिस्टम 18 जनवरी से लागू होगा।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि सभी घरेलू उड़ानों में महिलाओं के लिए छह सीटें आरक्षित होंगी। इससे किसी आकस्मिक जरूरत के मद्देनजर अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाली महिलाओं को यात्रा में आसानी होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सुविधा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में उपलब्ध नहीं होगी। बताया जा रहा है कि यह इस तरह का पहला अॉफर है। इससे पहले किसी भी विमान कंपनी ने यात्रियों के इस तरह का ऑफर नहीं दिया है। 

Advertising