एयर इंडिया नीलाम कर रहा है 2-3 BHK फ्लैट्स

Tuesday, Oct 02, 2018 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्लीः एयर इंडिया ने सोमवार को अपने कई फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवेदन मांगे हैं। ये फ्लैट्स देश के अलग-अलग बड़े शहरों में हैं, जिनकी बोली 1 नवंबर को होगी। आप 30 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अगर प्रॉपर्टी का इंस्पेकशन करना चाहते हैं तो 3 अक्तूबर के बाद और 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं।  

इन फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 29 लाख रुपए 
एयर इंडिया जिन प्रॉपर्टीज का ऑक्शन कर रही है, उनमें कई ऐसे फ्लैट्स हैं, जिनका रिजर्व प्राइस 29 लाख 80 हजार रुपए रखा गया है। जिनका अर्नेस्ट मनी डिपोजिट 1.20 लाख रुपए है। इनका ब्यौरा इस प्रकार है 

  • बेंगलुरु के पलेसन एचएएल स्थित कावेरी अपार्टमेंट में 2बीएचके (साइज 745 वर्ग फुट) फ्लैट का ऑक्शन होगा। 
  • बेंगलुरु के पलेसन एचएएल स्थित गिरधर अपार्टमेंट में 2बीएचके (साइज 745 वर्ग फुट) फ्लैट नंबर सी और डी का ऑक्शन किया जा रहा है। 
  • इसके अलावा मत्सया और श्रीम राम अपार्टमेंट में 745 वर्ग फुट साइज का 2 बीएचके फ्लैट्स का ऑक्शन किया जा रहा है। 

44 लाख में 3 बीएचके 
एयर इंडिया द्वारा बेंगलुरु के पालेसन एचएएल एरिया में ही 3 बीएचके (साइज 1100 वर्ग फुट) का भी ऑक्शन किया जा रहा है। इनमें कार पार्किंग भी शामिल है। जिनका रिजर्व प्राइस 44 लाख रुपए है और आप 1.76 लाख रुपए जमा कराके ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं। ये फ्लैट्स गंगा अपार्टमेंट, तुलसी अपार्टमेंट में स्थित है। इसी तरह 1130 वर्ग फुट के फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 45 लाख 20 हजार रुपए रखा गया है। जबकि 1150 वर्ग फुट के फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 46 लाख रुपए रखा गया है। 

कोलकाता में 67 लाख में फ्लैट्स 
एयर इंडिया कोलकाता स्थित अपने कई फ्लैट्स भी नीलाम कर रही है। ये फ्लैट्स 2 बीएचके के हैं और इनका साइज 103.65 वर्ग मीटर है। ये फ्लैट्स कोलकाता के गोल्फ ग्रीन्स में बनी सोहिनी अपार्टमेंट में है। इनका रिजर्व प्राइस 66 लाख 90 हजार रुपए गया है, जबकि अर्नेस्ट मनी 2 लाख 68 हजार रुपए है। ऐसे फ्लैट्स की संख्या 11 है। इसी सोसायटी में 3 बीएचके फ्लैट, जिसका साइज 117.98 वर्ग मीटर है का रिजर्व प्राइस 76 लाख 14 हजार रुपए रखा गया है। इसकी अर्नेस्ट मनी 3.05 लाख रुपए रखी गई है। 

jyoti choudhary

Advertising