स्थिर कृषि परियोजनाओं के लिए 3.7 करोड़ डॉलर का अनुदान

Friday, Aug 12, 2016 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकार को स्थिर कृषि परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 3.7 करोड़ डॉलर या 250 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहली बार ग्लोबल एन्वायर्नमेंट फैसिलिटी (जी.ई.एफ.) ने कृषि मंत्रालय की देश में स्थिर कृषि की रणनीतियों और तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव हासिल करने के विषय से संबंधित परियोजना को मंजूरी दी है।

यह परियोजना कई हिस्सों में 5 राज्यों उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आेडि़शा और मिजोरम में क्रियान्वित की जाएगी।  

Advertising