विप्रो के बाद अब यह कंपनी गिराएगी 1000 कर्मचारियों पर गाज

Thursday, May 11, 2017 - 09:55 AM (IST)

नई दिल्ली: रोजगार और विकास का दंभ भरने वाली सरकार के दावों से उलट जॉब्स की दुनिया का हाल बुरा चल रहा है। आई.टी. कर्मचारियों की छंटनी लगातार जारी है। विप्रो अपने कर्मचारियों की संख्या पर कैंची चलाने की तैयारी में जुट गया है तो इन्फोसिस ने इस काम के लिए रिव्यू करना शुरू कर दिया है। इनके बाद अब बारी है देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा की। टेक महिंद्रा कंपनी अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। सालाना परफॉर्मेंस प्रोसेस के तहत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया है।

खराब प्रदर्शन वाले कर्मचारियों की होगी छंटनी
जानकारी के मुताबिक टेक महिंद्रा ने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू करना शुरू कर दिया है। छंटनी की गाज अभी और कितने कर्मचारियों पर गिरेगी यह पता नहीं चल पाया है। कंपनी में 1.17 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का कहना है कि हर साल बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी की जाती है और इस साल भी ऐसा ही होगा। बता दें कि देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेटर सेवा कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को अप्रैल में बाहर का रास्ता दिखाया था। यहां छंटनी की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो हज़ार कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा। 

Advertising