बजट झटके के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन शेयरों ने संभाला बाजार

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 02:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बीते कारोबारी दिन रविवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली थी। बजट में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा के बाद सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए थे। सोमवार को भी इसका असर दिखा लेकिन दिन के दौरान दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए।

सुस्त शुरुआत, फिर तेज रिकवरी

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,722 के मुकाबले 80,555 पर खुला और शुरुआती गिरावट में 80,480 तक फिसला लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार में तेजी आई और सेंसेक्स 551.88 अंक मजबूती के साथ 81,274.82 के स्तर तक पहुंच गया। 

NSE निफ्टी भी शुरुआत में 24,796 पर खुला लेकिन बाद में यह 127 अंक से ज्यादा उछलकर निफ्टी 24,952.95 के स्तर पर पहुंच गया। 

बजट का असर और रिकवरी का कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि STT बढ़ने के असर को निवेशकों ने समझना शुरू कर दिया है। लंबे समय के निवेशकों पर इसका प्रभाव सीमित होगा, जबकि एफएंडओ ट्रेडिंग और हाई-फ्रीक्वेंसी लेनदेन करने वालों पर ही ज्यादा बोझ पड़ेगा। इसी कारण बाजार में सेंटीमेंट सुधरने लगा और बड़ी कंपनियों के शेयरों की तेजी ने इंडेक्स को समर्थन दिया।

इन शेयरों ने संभाला बाजार

लार्जकैप में Adani Ports (3.30%), Asian Paints (2.50%), LT (2.30%), Reliance (1.35%) के शेयरों ने बाजार को सपोर्ट किया।
मिडकैप में HP (5%), GMR Airport (3.30%), Bharat Forge (2.10%), Dixon (2%) ने कारोबार को रफ्तार दी।
स्मॉलकैप में IIFL (3.62%) और Hindustan Copper (3.50%) के शेयरों में भी तेजी रही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News