भारत में Adidas कर सकती है 25 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी

Thursday, Sep 07, 2017 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्लीः खेल से जुड़ा समान बनाने वाली कंपनी अडीडस भारत में अपने कर्मचारियों और फ्रैंचाइज पार्टनर्स की गिनती कम कर सकती है। जूते बनाने वाली कंपीन रीबॉक की पैरंट कंपनी अडीडस भारत से अगले कुछ महीनों में अपने एक-चौथाई कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। अडीडस के प्रवक्ता ने कहा कि 'हम भारत में अपना फोकस और निवेश बनाए रखेंगे और हमें कर्मचारियों की छंटनी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। हम इंडस्ट्री में बिजनेस पार्टनरशिप के मौके तलाशते रहेंगे।'

कंपनी को औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डी.डी.आई.पी.) से अपने स्टोर्स खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी के स्टोर्स से सभी रेंज और कैटिगरीज के जूते-चप्पल मिलेंगे। इसके लिए अडीडस को फैंचाइजेज की जरुरत होगी। रिलायंस ब्रैंड्स के चीफ एग्जिक्युटिव दर्शन मेहता ने कहा कि संभावित पार्टनर्स से बातचीत जारी है। यह एक प्रक्रिया है और अभी उसके बारे में जानकारी देना सही नहीं है।

Advertising