अडानी समूह ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 06:00 PM (IST)
नई दिल्लीः अडानी समूह ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर) में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। समूह ने बताया कि उसने इस अवधि में ₹67,870 करोड़ का निवेश किया, जिससे उसकी कुल परिसंपत्तियां बढ़कर ₹6.77 लाख करोड़ हो गईं। पूरे साल के ₹1.5 लाख करोड़ कैपेक्स टारगेट को हासिल करने की दिशा में कंपनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
समूह की पिछले 12 महीनों की EBITDA (कर पूर्व आय) बढ़कर ₹92,943 करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 11.2% की वृद्धि है। सिर्फ पहली छमाही में EBITDA 47,375 करोड़ रुपए रहा, जिसमें 83% योगदान समूह के कोर इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिजनेस का था।
फाइनेंशियल स्थिति भी मजबूत
- रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) बढ़कर 15.1% हुआ – इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में वैश्विक स्तर पर सबसे ऊंचा।
- नेट डेब्ट टू EBITDA रेशियो घटकर 3 गुना रह गया, जो कंपनी की तय सीमा (3.5–4.5 गुना) से कम है।
- ग्रुप के पास नकद शेष ₹57,157 करोड़ रहा।
ग्रुप की AAA/AA रेटेड इकाइयों का दबदबा
कुल EBITDA का 90% घरेलू AA-रेटेड से बेहतर एसेट्स से आया, जिसमें 52% AAA-रेटेड यूनिट्स से है।
- सबसे ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियां
- अडानी एंटरप्राइजेज: ₹17,595 करोड़
- अडानी ग्रीन एनर्जी: ₹12,314 करोड़
- अडानी पावर: ₹11,761 करोड़
ग्रुप के CFO जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि मजबूत कैपेक्स के बावजूद कंपनी वित्तीय अनुशासन बनाए हुए है और नई एसेट्स से 15–16% रिटर्न की उम्मीद है।
