एक साल में 82,000 धनाढ्य विदेश चले गए: रिपोर्ट

Tuesday, Feb 21, 2017 - 07:14 PM (IST)

नई दिल्लीः एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में धन के दूसरे जाने का क्रम बढ़ा है और 2016 में एेसे लगभग 82,000 अति धनाढय लोग अपना देश छोड़ कर विदेशों में बस गए जिनकी हैसियत 10 लाख डॉलर यानी करीब साख रुपए के बराबर है। 

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की नई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले एेसे करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी। सबसे अधिक धनी लोग आस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लगातार दूसरे साल वह इस लिहाज से पहले स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में आस्ट्रेलिया जाकर बसे। इसी दौरान 10,000 करोड़पति अमरीका व 3000 करोड़पति ब्रिटेन गए।  

रिपोर्ट के अनुसार लोग आस्ट्रेलिया को इसलिए वरीयता दे रहे हैं क्योंकि वहां हैल्थकेयर प्रणाली सबसे बेहतर में से एक है। इसी तरह वह पश्चिम एश्यिा व यूरोपीय शरणार्थी संकट से एक तरह से अलग-थलग है।  

Advertising