Robert Kiyosaki Warning: आने वाला है बड़ा क्रैश, निवेशकों को रहना चाहिए Alert, Robert Kiyosaki की चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:23 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक बार फिर संभावित आर्थिक मंदी को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर कहा कि 2026-27 में बड़ा मार्केट क्रैश आ सकता है, जिसमें जो निवेशक डर जाएंगे उन्हें नुकसान होगा और जो तैयार रहेंगे, क्रैश के दौरान सस्ती कीमतों पर खरीदारी करेंगे वे अमीर बन जाएंगे। 

PunjabKesari

क्या कहते हैं कियोसाकी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर कियोसाकी ने लिखा कि हर आर्थिक संकट में मौके छिपे होते हैं। उनका दावा है कि उन्होंने 1987, 2000 और 2008 जैसे संकटों में मुनाफा कमाया और अब आने वाली मंदी में भी सस्ते दामों पर एसेट खरीदने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि जब बाजार गिरता है, तब घबराए हुए निवेशक अपनी संपत्तियां बेच देते हैं और यही समय होता है जब समझदार निवेशक खरीदारी कर सकते हैं।

उनकी भविष्यवाणियां कितनी भरोसेमंद?

हालांकि कियोसाकी कई बार बड़े क्रैश की चेतावनी दे चुके हैं लेकिन उनकी कई भविष्यवाणियां गलत भी साबित हुई हैं। 2011 के बाद उन्होंने कई बार मंदी की बात कही—जैसे 2015-16, 2022 और 2025—जो वास्तविकता में वैसी नहीं हुईं। इस वजह से कई विशेषज्ञ उनकी सलाह को “ओवर-अलार्मिस्ट” यानी जरूरत से ज्यादा डर पैदा करने वाली मानते हैं।

PunjabKesari

क्या सच में आने वाली है बड़ी मंदी?

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात—जैसे मिडिल ईस्ट में तनाव—आर्थिक दबाव जरूर बना सकते हैं लेकिन 1929 जैसी महामंदी की संभावना फिलहाल बहुत कम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News