कम्पनी रिजल्टसः जानें किस कम्पनी को कितना हुआ मुनाफा?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 04:08 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बजाज फाइनैंस का मुनाफा 54 फीसदी बढ़कर 424 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज फाइनैंस का मुनाफा 276 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज फाइनैंस की ब्याज आय 45 फीसदी बढ़कर 1418 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 979 करोड़ रुपए रही थी।

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज फाइनैंस का ग्रॉस एन.पी.ए. 1.23 फीसदी से बढ़कर 1.47 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज फाइनैंस का नेट एन.पी.ए. 0.26 फीसदी से बढ़कर 0.41 फीसदी रहा है। बजाज फाइनैंस के बोर्ड ने 1 के बदले 5 के अनुपात में स्टॉक स्पिलिट को मंजूरी दी है।

 

मारुति सुजुकी के मुनाफे में बढ़ौतरी 

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 1486.2 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 1208.1 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 11.6 फीसदी बढ़कर 14927.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 13377 करोड़ रुपअ रही थी।

 

ए.सी.सी. का मुनाफा घटा

साल 2016 की दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. का मुनाफा 81 फीसदी बढ़कर 237.8 करोड़ रुपए हो गया है। साल 2015 की दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. का मुनाफा 131.4 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि साल 2016 की दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. की आय 3.3 फीसदी घटकर 2917 करोड़ रुपए रही है। साल 2015 की दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. की आय 3015 करोड़ रुपए रही थी।

 

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. का एबिटडा 333.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 456.6 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. का एबिटडा मार्जिन 11.1 फीसदी से बढ़कर 15.7 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ए.सी.सी. के सीमेंट बिक्री का वॉल्यूम 6.20 मीट्रिक टन से घटकर 6.12 मीट्रिक टन रहा है।

 

एन.आई.आई.टी. मुनाफा घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एन.आई.आई.टी. का मुनाफा 50.7 फीसदी घटकर 7.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एन.आई.आई.टी. का मुनाफा 15 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एन.आई.आई.टी. की आय 11.7 फीसदी बढ़कर 260.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एन.आई.आई.टी. की आय 233.2 करोड़ रुपए रही थी।

 

वेलस्पन इंडिया के मुनाफे में बढ़ौतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में वेलस्पन इंडिया का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 201.9 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वेलस्पन इंडिया का मुनाफा 183 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में वेलस्पन इंडिया की आय 14.3 फीसदी बढ़कर 1592.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में वेलस्पन इंडिया की आय 1393.1 करोड़ रुपए रही थी।

 

सिम्फनी का मुनाफा 

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिम्फनी का मुनाफा 39.5 फीसदी बढ़कर 31.1 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिम्फनी का मुनाफा 22.3 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिम्फनी की आय 37.7 फीसदी बढ़कर 152.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिम्फनी की आय 110.8 करोड़ रुपए रही थी।

 

टाटा स्पॉन्ज का मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा स्पॉन्ज का मुनाफा 47.9 फीसदी बढ़कर 10.5 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा स्पॉन्ज का मुनाफा 7.1 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा स्पॉन्ज की आय 24 फीसदी घटकर 119 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा स्पॉन्ज की आय 156.6 करोड़ रुपए रही थी।

 

आई.डी.एफ.सी. बैंक का मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.डी.एफ.सी. बैंक का मुनाफा 60.5 फीसदी बढ़कर 264.8 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आई.डी.एफ.सी. बैंक का मुनाफा 165 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.डी.एफ.सी. बैंक की ब्याज आय 19.7 फीसदी बढ़कर 499 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी बैंक की ब्याज आय 417 करोड़ रुपए रही थी।

 

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आई.डी.एफ.सी. बैंक का ग्रॉस एन.पी.ए. 6.16 फीसदी से घटकर 6.09 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2.39 फीसदी से घटकर 2.32 फीसदी रहा है।

 

डॉ रेड्डीज का मुनाफा घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 76.3 फीसदी घटकर 153 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 674.4 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 14.1 फीसदी घटकर 3222.5 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3752.2 करोड़ रुपए रही थी। 

 

टी.वी.एस. मोटर के मुनाफे में बढ़ौतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का मुनाफा 21.2 फीसदी बढ़कर 121 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का मुनाफा 100 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टी.वी.एस. मोटर की आय 11.9 फीसदी बढ़कर 2881 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टी.वी.एस. मोटर की आय 2574 करोड़ रुपए रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का एबिटडा 172.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 200 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का एबिटडा मार्जिन 6.7 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News