बजट 2018: युवाओं को दी जाएंगी 70 लाख नई नौकरियां

Thursday, Feb 01, 2018 - 01:14 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में केन्द्र सरकार का आम बजट पेश किया। यह बजट इसलिए खास है क्योंकि इसे जीएसटी के बाद पेश किया गया है। वित्त मंत्री ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए आज कई अहम ऐलान किए हैं।

युवाओं के लिए अहम ऐलान
- 70 लाख नई नौकरियां देने की योजना।
- नई नौकरियों में 12 फीसदी EPF देगी सरकार।
- हर जिले में स्किल सेंटर खोले जाएंगे।
- 2020 तक 50 लाख युवाओं को स्कॉलरशिप।
- 50 लाख युवाओं को नौकरी के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार।
- रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।
- व्यापार शुरू करने के लिए सरकार 3 लाख करोड़ का फंड देगी।
- आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस R&D के लिए नीति आयोग योजना बनाएगा।
- डिजिटल इंडिया प्लान के लिए 3,073 करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा।
- मुद्रा योजना के तहत 3 लाख करोड़ रुपए की राशि लोन देने का लक्ष्य। 10.38 करोड़ लोगों को होगा फायदा।
- इसके अलावा महिलाओं की मेटर्निटी लीव को 12 सप्ताह से 26 सप्ताह किया गया ताकि महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

रोजगार और शिक्षा को लेकर किए गए मोदी सरकार के यह दावे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र काफी महत्वपूर्ण हैं। साल 2014 से ही मोदी सरकार नए रोजगार मुहैया नहीं करवाने की वजह से विपक्ष के निशाने पर रही है।

Advertising