बाजार में 4 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 1375 अंक गिरकर 28,440 पर बंद

Monday, Mar 30, 2020 - 04:18 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बाजार में आज 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स आज 1375 अंक गिरकर 28,440 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 379 अंक गिरकर 8281 पर बंद हुआ है। फार्मा और FMCG को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स  लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट  देखने को मिली है।

बैंकिंग शेयरों पर भारी दबाव के चलते बैंक निफ्टी 1187 अंक गिरकर 18,782 पर बंद हुआ है। छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा। मिडकैप इंडेक्स 317 अंक गिरकर 11,446 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयर गिरे।

गिरकर खुले लगभग सभी विदेशी बाजार
कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने के कारण दुनिया के दूसरे बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.48% या 81.35 अंक नीचे 5,429.90 पर खुला। फ्रांस का सीएससी 1.76% या 76.52 पाइंट नीचे 4,274.96 पर है। जर्मनी को डीएएक्स 71.27 अंक नीचे 9,561.25 पर खुला। इसी तरह, इटली का एफटीएसई एमआईबी भी 90.59 अंक नीचे 16,732 पॉइंट नीचे है। एशिया के दूसरे बाजार भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसैंग नीचे हैं।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे अमेरिकी बाजार
शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। बेरोजगारी बढ़ने की आशंका के चलते डाउ जोंस और दूसरे बाजार दबाव में दिखे। डाउ जोंस 4.06% या 915.39 अंक नीचे 21,636.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट 3.79% या 295.16 पॉइंट नीचे 7,502.38 पर बंद हुआ था। इसी तरह एसएंडपी भी 3.37% नीचे रहा था। कारोबार समाप्त होने के समय एसएंडपी 88.60 अंक नीचे 2,541.47 पॉइंट पर रहा।
 

jyoti choudhary

Advertising