सात राज्यों की 200 और मंडियां ईलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ई-नाम'' से जुड़ी

Saturday, May 02, 2020 - 11:11 AM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कृषि उत्पादों के विपणन के लिए सात राज्यों की 200 और मंडियां (थोक बाजार) इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ‘ई-नाम' से जुड़ गई हैं। 

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जाएगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस महीने के अंत तक ई-नाम प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले मंडियों की संख्या लगभग 1,000 होंगी।

वह शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे, जहां सात राज्यों से ई-नाम प्लेटफॉर्म में 200 नई मंडियों को जोड़ा गया था। ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ आज जुड़़ी 200 मंडियां इस प्रकार हैं: आंध्र प्रदेश (11 मंडियां), गुजरात (25 मंडियां), ओडिशा (16 मंडियां), राजस्थान (94 मंडियां), तमिलनाडु (27 मंडियां), उत्तर प्रदेश (25 मंडियां) और कर्नाटक (02 मंडियां) शामिल हैं।  


 

jyoti choudhary

Advertising