रैनबैक्सी के सिंह बंधुओं पर 2,600 करोड़ का जुर्माना

Friday, May 06, 2016 - 09:49 AM (IST)

नई दिल्ली: रैनबैक्सी के पूर्व प्रोमोटर्स मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह को सिंगापुर की कोर्ट में बड़ा झटका लगा है। सिंगापुर की आर्बिट्रेशन कोर्ट इस हफ्ते की शुरूआत में जापानी फार्मा कंपनी दायची सेंक्यो कंपनी से जानकारी छुपाने के जुर्म ने 2,600 करोड़ का जुर्माना लगाया है। 

 
2008 में सिंह बंधुओ ने इस कंपनी को करीब 15 हजार करोड़ में रैनबैक्सी में अपना हिस्सा बेचा था। दायची ने सिंगापुर में 2013 में एक केस दर्ज किया था। कंपनी ने भारतीय प्रोमोटर्स पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया। जापानी कंपनी ने अमेरिकी न्याय विभाग को दी रकम के बदले कंपनी से हर्जाना मांगा था। 
 
मई 2013 में रैनबैक्सी ने दायची के मैनेजमेंट कंट्रोल में दवाइयों की गड़बड़ी के चलते अमेरिकी न्याय विभाग में 3,300 करोड़ का जुर्माना चुकाया था। रैनबैक्सी की अमेरिकी सहयोगी कंपनी को भारत में बनी दवाइयों में गड़बड़ी के लिए दोषी पाया गया था। इसके बाद कंपनी को केस सेटल करने के लिए बड़ा जुर्माना देना पड़ा।
 
2014 में दायची सैंक्यों ने भी रैनबैक्सी को सनफार्मा कंपनी को बेच दिया। सनफार्मा ने मार्च 2015 में इस कंपनी का खुद में विलय कर लिया। कंपनी ने रैनबैक्सी का हिस्सा खरीदने के लिए करीब 26 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे।
 
Advertising