Unclaimed Money: बैंक से लेकर EPF तक...लावारिस पड़े ₹2.2 लाख करोड़, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:37 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः भारत में बैंक से लेकर शेयर बाजार तक बड़ी मात्रा में लोगों की रकम बिना दावे के पड़ी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 तक करीब 89,000 करोड़ रुपए की रकम 1671 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में फंसी हुई है, जो Investor Education and Protection Fund Authority (IEPFA) के पास जमा है।
कुल मिलाकर बैंक डिपॉजिट, शेयर, बीमा और EPF जैसे सेक्टर में 2.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ऐसी है, जिसका अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। महंगाई के कारण इस रकम की वास्तविक वैल्यू भी समय के साथ घटती जा रही है।
बड़ी कंपनियों के शेयर भी शामिल
इन ‘लावारिस’ निवेशों में बड़ी कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं, जिनमें Reliance Industries Limited का बड़ा हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल अनक्लेम्ड शेयरों में रिलायंस की हिस्सेदारी 15% से ज्यादा है। करीब 166 करोड़ शेयर ऐसे हैं, जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है।
किस सेक्टर में कितना पैसा फंसा?
बैंक डिपॉजिट: ₹97,545 करोड़ (Reserve Bank of India के DEA फंड में जमा, जहां 3% साधारण ब्याज मिलता है)
बीमा: ₹20,062 करोड़ (मैच्योरिटी, डेथ क्लेम और सरेंडर वैल्यू)
EPF: 10,915 करोड़ (कई अकाउंट सालों से निष्क्रिय)
म्यूचुअल फंड: ₹3,452 करोड़ (डिविडेंड और रिडेम्प्शन अनक्लेम्ड)
दावा क्यों नहीं हो पाता?
विशेषज्ञों के अनुसार इसके मुख्य कारण हैं—
- नॉमिनी का नाम न जोड़ना या अपडेट न करना
- परिवार को निवेश की जानकारी न होना
- क्लेम प्रक्रिया की सही जानकारी का अभाव
ऐसे करें चेक
अगर आपको लगता है कि आपके परिवार का भी पैसा कहीं फंसा हो सकता है, तो—
- IEPFA की वेबसाइट पर जाकर अनक्लेम्ड शेयर चेक करें
- UDGAM Portal के जरिए बैंक डिपॉजिट खोजें
- बीमा और म्यूचुअल फंड कंपनियों से स्टेटस जांचें
विशेषज्ञों का मानना है कि सही जानकारी, नॉमिनी अपडेट और समय पर क्लेम करने से इस बड़ी रकम को वापस पाया जा सकता है।
