ESIC योजना से मार्च में 14.05 लाख नए सदस्य जुड़े

Wednesday, May 25, 2022 - 05:51 PM (IST)

नई दिल्लीः कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना में मार्च, 2022 में लगभग 14.05 लाख नए सदस्य शामिल हुए, जबकि इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा 12.70 लाख था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। 

आंकड़ों के मुताबिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजनाओं से सकल रूप से 2021-22 में 1.49 करोड़ लोग जुड़े, 2020-21 में 1.15 करोड़ और 2019-20 में यह आंकड़ा 1.51 करोड़ का था, जबकि 2018-19 में इससे 1.49 करोड़ नए सदस्य जुड़े थे। सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के बीच ईएसआईसी योजना से 83.35 लाख नए सदस्य जुड़े थे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर, 2017 से मार्च, 2022 के बीच कुल नई सदस्यता का आंकड़ा 6.48 करोड़ था। 

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के नए सदस्यों के पेरोल यानी नियमित वेतन पर रखे गये कर्मचारियों के आंकड़ों पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से मार्च, 2022 में शुद्ध रूप से 15.32 लाख सदस्य जुड़े। यह आंकड़ा फरवरी, 2022 में 12.84 लाख रहा था। 

jyoti choudhary

Advertising