फिर दिखेगा 1 रुपए का कड़कता नोट

Sunday, Nov 13, 2016 - 09:02 AM (IST)

कानपुर: शगुन देने के लिए बड़े नोटों के साथ एक रुपए का नोट लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही एक रुपए के नोट फिर जारी कर सकता है। नोटों के मुद्रण में उच्च तकनीक का इस्तेमाल करने के बाद लागत में आई कमी के चलते आर.बी. आई. इस पर विचार कर रही है। आर.बी.आई. ने मुद्रण लागत अधिक होने के चलते वर्ष 1994 में एक रुपए के नोट की छपाई बंद कर दी थी। इसके बाद वर्ष 2015 में विशेष छपाई कर एक रुपए के कुछ नोट जारी किए गए थे।

वर्ष 2015 में एक रुपए के नोट की मुद्रण लागत 1.14 रुपए आ रही थी। अब जिस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है उससे एक रुपए के नोट की मुद्रण लागत करीब 78.5 पैसे आएगी, यानी अब फिर से एक रुपए का कड़कता नोट देखने को मिल जाएगा।

Advertising