मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, महीने भर में बंद हुई रिकॉर्ड 1 लाख शेल कंपनियां

Monday, Aug 07, 2017 - 04:02 PM (IST)

नई दिल्लीः मोदी सरकार द्वारा शेल कंपनियों पर की गई सख्त कार्रवाई के कारण केवल 1 महीने के दौरान देश में एक लाख से ज्यादा कंपनियां बंद हो गई हैं। ये शेल कंपनियां काले धन के इस्तेमाल के लिए बनाई जाती हैं। इनमें ऐसी कंपनियों की हिस्सेदारी है, जो किसी तरह की एक्टिविटी नहीं करतीं।

10 साल में सबसे बड़ी कार्रवाई
कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार जून महीने में 1.03 लाख से ज्यादा कंपनियां बंद हुई है। जो अपने आप में एक तरह से रिकॉर्ड है। इसे 10 साल में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। सामान्य तौर पर एक महीने में 3-4 हजार कंपनियां बंद होने का रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों के बंद होने की बड़ी वजह उनकी संदिग्ध गतिविधियां है। जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों के बंद होने की वजह रजिस्टार ऑफ कंपनीज ऑफिस की सख्त कार्रवाई है। इसके साथ ही कई कंपनियों ने सेक्शन 248 के तहत कंपनी बंद करने का प्रपोजल भी दिया है। 
 

Advertising