एलएंडटी को मिला 1,477 करोड़ रुपए का ऑर्डर

Friday, Sep 28, 2018 - 04:10 PM (IST)

मुंबईः निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुर्बो को राजस्थान में पेय जल आपूर्ति परियोजना और आंध्रप्रदेश में एक दोपहिया निर्माण कंपनी के संयंत्र निर्माण के लिए 1,477 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने आज बताया कि उसके वाटर एंड एफ्लूएंट ट्रीटमेंट डिविजन को राजस्थान के जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग से राज्य के पाली, डुंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में पेयजल आपूर्ति परियोजना के लिए 1,157 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। दूसरा ऑर्डर आंध्रप्रदेश में एक दोपहिया निर्माता कंपनी के लिए निर्माण संयंत्र बनाने का है। यह ऑर्डर 320 करोड़ रुपए का है।
 

jyoti choudhary

Advertising