The Night Manager 2 Review: आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी 'द नाइट मैनेजर 2', जासूसी और थ्रिलर से भरपूर है अनिल-आदित्य की सीरीज

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 05:32 PM (IST)

वेब सीरीज- द नाइट मेनेजर पार्ट 2 (The Night Manager)
डायरेक्टर- संदीप मोदी, प्रियंका घोष

स्टारकास्ट- अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला, तिलोतमा शोम, शाश्वता चटर्जी
OTT: डिज्नी प्लस हॉटस्टार 
रेटिंग- 4

 

The Night Manager Part 2: अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट आज यानी 30 जून को रिलीज हो गया है। इसके पहले सीजन में केवल चार एपिसोड ही दिखाए गए थे ,जिसके बाद फैंस 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  बता दें कि इसका पहला पार्ट फरवरी में स्ट्रीम हुआ था, जिसके करीब 4 महीने बाद दूसरे सीजन स्ट्रीम किया गया है। यह सीरीज जॉन ले कार्रे के 'द नाइट मैनेजर' नाम के उपन्यास पर आधारित है जिसपर ब्रिटिश टीवी की सीरीज भी बन चुकी है। इस सीजन में शैली की लंका जलाने के लिए शान पूरी तरह तैयार हैं.... 

कहानी
दुनिया में जहां-जहां अधर्म हुआ है उसे रोकने के लिए किसी न किसी महापुरुष ने जन्म लिया है। सीरीज का दूसरे पार्ट में भी कुछ यही दिखाया गया है। पहले सीजन की कहानी जहां खत्म होती है वहीं से दूसरा सीजन शुरू होता है। शैलेंद्र रुंगता के साथ शान सेनगुप्ता मिल जाता है। वहीं लिपिका को शक है कि मिशन के लिए शान ने कॉम्प्रोमाइज किया है। इसके अलावा शान के साथ लिपिका के कुछ पुराने किस्से भी चल रहे हैं। सफीना की मौत उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। इसके अलावा शान शैली की गर्लफ्रेंड की तरफ भी आकर्षित होता है। मिशन का क्या होगा? क्या शान शैली को पकड़ पाएगा या कहानी में कोई नया मोड़ आएगा ? यह देखने के लिए आपको सीरीज के पूरे एपिसोड देखने होंगे। 

एक्टिंग 
पहले सीजन की तरह इस सीजन में भी अनिल कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग की है। हर एक सीन में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन दिया है। वहीं आदित्य रॉय कपूर की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसके अलावा शोभिता धूलिपाला ने भी बढ़िया काम किया है। दूसरे सीजन में तिलोतमा शोम को देखकर दर्शक हैरान हो जाते हैं। 

डायरेक्शन 
पहले सीजन की कहानी को बरकरार रखते हुए संदीप मोदी ने इसके दूसरे सीजन का बेहतरीन डायरेक्शन किया है। हर छोटे-छोटे सीन में उनकी मेहनत साफतौर पर नजर आ रही है। कुल मिलाकर कहें तो पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी बेहद दमदार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Related News