देशभक्त कौन ?

Friday, Aug 18, 2017 - 11:28 AM (IST)

निज जननी के सामान,
मां भारती को दे जो सम्मान,
उसके सुख ,यश व् मान हेतु एक करे अपने मन -प्राण,
आराध्या हो जिसकी माँ,
और वोह उसका सच्चा
भक्त.

वही है देश भक्त
सुन नहीं सकता जो अपनी मां की निंदा आलोचना,
कैसे सह सकता है वोह पुत्र माँ भारती की अवहेलना,
अपनी आराध्या की निंदकों का जो बहा देता है रक्त,
वही है देशभक्त

अपने कर्तव्य -पथ पर जो रहता है सैदेव अग्रसर ,
अपनी हर ज़िम्मेदारी को निभाने में रहता तत्पर ,
नहीं करता वह बर्बाद बडबोलेपन में अपना वक्त
वही है देशभक्त

मातृभाषा ,क्षेत्र -भाषा या राष्ट्रभाषा सब हैं पूजनीय ,
हमारी संस्कृति ,सभ्यता ,वेश , इतिहास है अग्रणीय ,
गौरवपूर्ण निज देश -स्तुति में रहता है आसक्त,
वही है देशभक्त

देश के संविधान के प्रति हो जिसकी आस्था गहन,
उसके कानून ,आचार-संहिता , अनुशासन का पालन,
प्रेम -सोहाद्र , शांति ,सदाचार बहाली का
जिसने लिया हो व्रत,
वही है देशभक्त

अपनी राष्ट्र -संपत्ति , स्मारक और एतिहासिक धरोहर,
यह है हमारे श्रधेय पूर्वजो की दी हुई अनमोल धरोहर ,
एक जागरूक नागरिक की तरह सभाल करे इनकी जो हर वक्त ,
वही है देश -भक्त

अपने मन -वचन -कर्म से ही नहीं,
अपने जान से भी,
प्रेम करे अपने देश को,
मां-भारती कोअपने प्राणों से भी ,
के अपने बलिदान से भी ना चुके ,जब
बहाना पड़े अपना भी रक्त,
वही है देशभक्त


                              ओनिका सेतिया
                       ये लेखक के अपने विचार है।

Advertising