भिक्षु जो बन गई प्रथम तिब्बती ट्रांस मॉडल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 05:02 AM (IST)

बरसों तक बौद्ध भिक्षु का जीवन जीने के बाद तेनजिन मारिको अपने आपको अब नए रूप में स्थापित कर चुकी हैं। निर्वासित तिब्बत समुदाय में प्रथम ट्रांसजैंडर का ताज पहनने की यात्रा तक उन्होंने हिमालय के कई ऊंचे पड़ावों को तय किया है। 

मारिको ने कठिनाइयों पर अपना ध्यान केन्द्रित नहीं किया बल्कि वर्तमान तक का सफर तय किया। वह कहती हैं कि उनकी कठिनाई सिर्फ उनकी ठोड़ी पर तिल है। बतौर पुरुष जन्मी तेनजिन युजेन का कहना है कि वह 6 भाइयों में से एक थी। 90 के दशक में उसके माता-पिता भारत पहुंचे और बीड़, हिमाचल प्रदेश में ही रहना स्वीकार किया। पारम्परिक तिब्बती परिवार में 6 भाइयों में से एक ने अपने आपको अलग पाया। 

पुराने समय को याद करते हुए तेनजिन बताती हैं कि मठों में भिक्षु बनने के लिए एक पुरुष होने के नाते आपको अलग-सा बर्ताव करना पड़ता है। 9 वर्ष की आयु में उन्होंने सभी मान्यताओं को तोड़ा। जवानी के एक मोड़ पर एक समय ऐसा आया कि वह ट्रांसजैंडर बन गईं। 2014 के वर्ष में उसका जीवन बदला जब उन्होंने सोच लिया कि वह एक अलग सोच रख कर कुछ नया करेंगी। इसी वर्ष उन्होंने महिलाओं के परिधान में डांस करने के वीडियो के वायरल होने के बाद भिक्षु होना त्याग दिया। 

शुरू-शुरू में तो तेनजिन ने वीडियो में होने की बात को नकार दिया। उसके बाद जीवन में उथल-पुथल होने पर आखिरकार तेनजिन ने अपनी सर्जरी करवाई। तिब्बती समुदाय में उसने स्वयं को नए रूप में पेश किया। 2015 में धर्मशाला में मिस तिब्बत प्रतियोगिता में तेनजिन ने बतौर डांसर अपने आपको स्थापित किया। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। तिब्बत समाज छोटा है मगर वह तेनजिन ट्रांस मॉडल को अब एक सैलीब्रिटी मानता है। पहली तिब्बती ट्रांसजैंडर होना उनके लिए गर्व की बात है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News