बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए टैलीफोन नंबर 1912

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 06:16 AM (IST)

समाज में किसी भी क्षेत्र में कोई भी सेवा उपभोक्ताओं तक उपलब्ध करवानी तभी संभव हो सकती है यदि उन्हें यह सेवा समय पर उपलब्ध करवाई जाए। पर बिजली क्षेत्र में यह सबसे अलग है। बिजली क्षेत्र की सारी व्यवस्था बिजली की पैदावार पर निर्भर है। बिजली का उत्पादन बिजली के क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी है। 

इंजी. अजयपाल सिंह अतिरिक्त निगरान इंजी. टू डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन पी.एस.पी. सी.एल. के अनुसार पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है जहां वर्ष 2014 में टैलीफोन नंबर 1912 के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की सप्लाई से संबंधित शिकायतों को दर्ज करवाने की सेवा शुरू की गई थी। 

टैलीफोन नंबर 1912 पर  बिजली की प्रथम शिकायत 27 मई 2014 को अमृतसर से पी.एस.पी.सी.एल. की बहुमूल्य उपभोक्ता मंजू चावला ने दर्ज करवाई थी। यह सहूलियत पहले केवल 5 शहरों लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर और जालंधर में शुरू की गई थी मगर जल्द ही राज्य भर में इस सेवा को लागू कर दिया गया। पिछले करीब 9 सालों के दौरान 1912 के द्वारा 1.26 करोड़ शिकायतों का निवारण किया गया। अगले वर्ष 2024 में 1912 सेवा के 10 साल पूरे हो जाएंगे। 

इंजी. अजयपाल सिंह ने बताया कि यहां यह वर्णनीय है कि जहां एक ओर अन्य राज्यों ने शिकायत निवारण सिस्टम और साफ्टवेयर, मोबाइल एप के ऊपर करोड़ों रुपए खर्च किए वहीं पंजाब के 1912 नंबर से शिकायत निवारण का साफ्टवेयर और पी.एस.पी.सी.एल. का मोबाइल एप दोनों ही विभाग के इंजीनियरों ने बिना किसी अधिक खर्चा किए मुफ्त और ओपन सोर्स साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर इनका विकास किया और पी.एस.पी.सी.एल. को 1912 के साफ्टवेयर हेतु पिछले 10 सालों में कोई खर्चा करना नहीं पड़ा। अब इस सेवा के साफ्टवेयर को पी.एस.पी.सी.एल. के सूचना टैक्नोलॉजी विंग के इंजीनियर योगेश मित्तल संभाल रहे हैं। 

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए पंजाब में 104 नोडल शिकायत केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर टैलीफोन और एस.एम.एस. व्हाट्सएप नंबर 9646101912 के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। राज्य में एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को टैलीफोन नंबर 1912 के माध्यम से बिजली सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए 9000 से अधिक समॢपत कर्मचारी बिजली शिकायतों के निवारण के लिए सातों दिन 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

उपभोक्ताओं की शिकायत प्रणाली को और भी सरल बनाने की कोशिश में पी.एस.पी.सी.एल. की ओर से बिजली उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर 1800 180 1512 पर मिस कॉल देकर शिकायत दर्ज करवाने की सहूलियत उपलब्ध करवाई गई है। यदि उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर पी.एस.पी.सी.एल. से रजिस्टर नहीं है तो उपभोक्ता को शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए एक लिंक भेजा जाता है। एक बार उपभोक्ता के मोबाइल पर शिकायत दर्ज होने के बाद उपभोक्ता अपने आप ही टोल फ्री नंबर 1912 ग्राहक प्रबंधन प्रणाली के साथ रजिस्टर हो जाता है। 

पी.एस.पी.सी.एल. को वर्ष 2015 में बिजली कॉल सैंटर और नोडल शिकायत केंद्रों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत रजिस्ट्रेशन और उसे हल करने के लिए भारत के सर्वोत्तम स्मार्ट गवर्नैंस के लिए स्कॉच आर्डर ऑफ मैरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पी.एस.पी.सी.एल. 2016 के बाद भारत सरकार के बिजली मंत्रालय द्वारा पावर यूटिलिटीज ने प्रथम दर्जा दिया गया है। 
पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधार विभाग द्वारा आयोजित ई-पंजाब समारोह में पी.एस.पी.सी.एल. को सर्वोत्तम डिजिटल पी.एस.यू. के तौर पर चुना गया है। यह पुरस्कार 26 दिसम्बर 2016 को पंजाब के राज्यपाल की ओर से दिया गया। (क्रमश:)-मनमोहन सिंह(उपसचिव लोकसंपर्क, पी.एस.पी.सी.एल.)     
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

Recommended News