पावरकॉम के उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक हैं स्मार्ट मीटर
punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2023 - 05:29 AM (IST)
वर्तमान विज्ञान के इस युग में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नई तकनीक की बदौलत बहुत बड़े-बड़े बदलाव और अनेकों इंकलाबी सुधार आए हैं। जहां पुराने उपकरणों और मशीनों का स्थान नई और अत्याधुनिक मशीनों ने ले लिया है। इससे मानवीय जीवन और भी सुखमयी हो चला है। समय की बचत के साथ-साथ कार्यशैली में बदलाव आया है जिसके फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सेवाओं में बेहद सुधार आया है।
उदाहरण के तौर पर पहले समय में वस्तुओं का भार तोलने के लिए सूई और तराजू का इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा विभिन्न वजनों के पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता था। वर्तमान में इन सबका स्थान डिजिटल कंडे ने ले लिया है। ऐसे ही की-पैड वाले फोनों का स्थान स्मार्ट फोन ने ले लिया है। पीले बल्बों की जगह ट्यूबें, ट्यूबों के स्थान पर सी.एफ.एल. और अब सी.एफ.एल. का स्थान एल.ई.डी. ने ले लिया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं के वित्तीय स्रोतों में बचत होती है। वैसे ही हम बिजली की बढ़ती रोशनी को असली रूप में देख सकते हैं। वैसे ही बिजली का उपभोग घडिय़ों वाले साधारण बिजली के मीटरों का स्थान अब स्मार्ट मीटरों ने ले लिया है। देश भर में कुछ राज्यों की बिजली इकाइयों की ओर से स्मार्ट मीटरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बदलती तकनीक के तहत घडिय़ों वाले बिजली मीटरों का स्थान स्मार्ट मीटरों ने ले लिया है।
बिजली के क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए बिजली के बिलों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यों की बिजली इकाइयों की ओर से उपभोक्ताओं से बिजली लोड के अनुसार बिजली का उपभोग करने के भुगतान के लिए बिजली का बिल दिया जाता है। बिजली इकाई की ओर से जारी किया गया बिजली का बिल उपभोक्ताओं तथा बिजली विभाग के बीच भरोसा प्रकटाता है। पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरों की विशेषता के बारे में बहुत जानकारी उपलब्ध नहीं है। स्मार्ट मीटरों के बारे में बहुत सारे वहम पाले जाते हैं। सबसे पहले तो यह स्पष्ट किया जाता है कि स्मार्ट मीटर वर्तमान समय में बदलती तकनीक की एक लड़ी में से एक है। साधारण मीटरों के मुकाबले में स्मार्ट मीटर एक ऐसा मीटर है जोकि बिजली उपभोक्ताओं को उनके विभाग में और अधिक भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य के साथ विकसित किया गया है।
स्मार्ट मीटरों के फायदे : स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभदायक है। सबसे पहले बिजली उपभोक्ता पी.एस.पी.सी.एल. की उपभोक्ता एप के द्वारा अपने बिजली के खाते संबंधी किसी भी समय कोई भी जानकारी ले सकता है। स्मार्ट मीटर के खपतकार को सबसे पहला फायदा यह है कि उसे अपनी बिजली की खपत के एक महीने बाद बिजली की रीङ्क्षडग के लिए मीटर रीडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे उपभोक्ता को कुछेक मामलों में मीटर रीडर की ब्लैकमेङ्क्षलग से राहत मिली है।
मीटर से उपभोक्ता की बिजली उपभोग की गिनती 30 या 40 दिनों के लिए निर्धारित है। इसमें न तो उपभोग 29 दिनों का या 32 दिनों का हो सकता है। उपभोक्ता किसी भी समय अपनी बिजली के उपभोग की रीडिंग देख सकता है। उपभोक्ता को बिजली उपभोग संबंधी सूचना तथा पूरा विवरण फोन पर एस.एम.एस. या फिर ई-मेल के माध्यम से विस्तारपूर्वक मिल जाता है। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) की ओर से अपने बिजली उपभोक्ताओं के बिजली के उपभोग की सूचना संबंधी एक डाटा सैंटर स्थापित किया गया है जिस कारण उपभोक्ता यह भी देख सकता है कि महीने में कितनी बार उसकी बिजली सप्लाई में विघ्न पड़ा है।
स्मार्ट मीटर के द्वारा उपभोक्ता यह भी देख सकता है कि उसकी प्रत्येक दिन बिजली की कितनी खपत हुई है और किस दिन उसने सबसे ज्यादा बिजली का उपभोग किया है। बिजली के उपभोग की निगरानी बिजली उपभोक्ता को बिजली बचत के लिए उत्साहित करेगी। स्मार्ट मीटरों की खराबी के बारे में बिजली उपभोक्ता को कोई शिकायत दर्ज करवाने की जरूरत नहीं है और न ही पी.एस.पी.सी.एल. के किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है क्योंकि यदि मीटर ऑफ मोड में है तो स्मार्ट मीटर की सूचना आटोमैटिक प्रणाली के द्वारा डाटा सैंटर में दर्ज हो जाएगी। पंजाब में वर्ष 2021 में स्मार्ट मीटरों की शुरूआत हुई थी और अब तक करीब 4 लाख स्मार्ट मीटर लगवाए जा चुके हैं। पी.एस.पी.सी.एल. की ओर से बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष मुहिम जारी की गई है। बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों को इनके लाभ देखते हुए ऐसे मीटरों को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है।-मनमोहन सिंह(उपसचिव लोकसंपर्क, पी.एस.पी.सी.एल.)
