पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लि. में महिलाओं का योगदान

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 05:56 AM (IST)

बिजली का पंजाब की आर्थिक तरक्की और बहुपक्षीय विकास में बेहद महत्वपूर्ण योगदान है। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड पंजाब के विकास में मुख्य सांझेदार हैं। दोनों ही निगम पंजाब राज्य के विकास के पहिए को गति प्रदान करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

बिजली क्षेत्र के इतिहास तथा समय-समय पर हुए प्रसार पर यदि एक नजर दौड़ाएं तो यह बात प्रत्यक्ष रूप से साबित होती है कि बिजली क्षेत्र में इंकलाबी सुधारों के लिए पंजाब राज्य के योग्य अभियंताओं (इंजीनियर), वित्तीय क्षेत्र के माहिरों, टैक्नीकल कर्मियों तथा अन्य क्लैरिकल कर्मियों इत्यादि का बहुमूल्य योगदान रहा है जोकि शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

टैक्नीकल कर्मियों को तो करंट के साथ हुए भयानक हादसों में अपनी सरकारी ड्यूटी निभाने के दौरान कई बार अपनी जानों से भी हाथ धोना पड़ता है। इस समय पंजाब में एक करोड़ से अधिक अलग-अलग श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के घरों को रोशन करने में पंजाब की इंजीनियरिंग क्षेत्र से संबंधित महिलाओं का भी मूल्यवान योगदान रहा है।

हम पी.एस.पी.सी.एल. (पूर्व में पी.एस.ई.बी.) की प्रथम इंजीनियरिंग क्षेत्र से संबंधित महिला के जीवन के बारे में बताने में गर्व महसूस करते हैं। इंजीनियर सुशील पुरुषोत्तम सियान का जन्म 15 जून 1945 को मुलतान (पाकिस्तान) में पिता श्री बीर सिंह तथा माता करतार कौर के घर हुआ। उनकी शादी राम स्वरूप ढाडा से हुई जोकि चंडीगढ़ में एक वरिष्ठ वकील हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवॢसटी चंडीगढ़ से स्नातक की डिग्री हासिल की।

वर्ष 1965 में उन्होंने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा सैंट्रल पॉलीटैक्नीक चंडीगढ़ से किया। अपनी सेवा के दौरान ऑटोमोबाइल में ए.एम. आई.ई. की। यह सारी जानकारी प्रदान करने में पी.एस.पी.सी.एल. के उप-मुख्य लेखा अधिकारी सी.एम.ए. जसविंद्र सिंह, सीनियर सहायक हरविंद्र कौर तथा यू.डी.सी. जसप्रीत कौर का योगदान रहा है जिनका धन्यवाद हम शब्दों के माध्यम से बयां नहीं कर सकते। (क्रमश:) -मनमोहन सिंह (उप सचिव, लोक सम्पर्क विभाग पी.एस.पी.सी.एल.)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News