दिमाग को तेज और व्यस्त रखती हैं माइंड गेम्स

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 06:50 AM (IST)

कोविड महामारी ने बहुत से लोगों के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है जो खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। हम इस समय तीसरी लहर ओमिक्रॉन के बीच में हैं। महामारी के दौरान लोगों ने नए खेल देखे हैं। गत 2 वर्षों से मैं भी न्यूयार्क टाइम्स की क्रॉसवर्ड पकाल, मिनी क्रॉसवर्ड, सुडोकू, लैटरबॉक्स्ड आदि से जुड़ी रही। यह सभी दिमागी खेल हैं तथा जब गतिविधियां रुकी हुई हों तो ये आपके दिमाग को तीक्ष्ण बनाते हैं। 

हाल ही में इंटरनैट जगत शब्द खेल ‘वर्डल’ को लेकर वायरल हो गया जो वरिष्ठ नागरिकों तथा अधिकांश युवाओं में जंगल की आग की तरह फैल रहा है। सामान्य खेल केवल एक शब्द को लेकर है जिसमें एक दिन में  6 प्रयास, 6 स्क्वायर हैं। और यदि आपने वर्डल के बारे में अभी नहीं सुना है तो शीघ्र ही सुन लेंगे। 

यह खेल इतना अधिक लोकप्रिय हो गया है कि न्यूयार्क टाइ स ने गत सप्ताह इसे एक अनिश्चित रकम (सात अंकों में) खरीद लिया। इसे लेने से समाचार पत्र को अपनी डिजिटल विषय वस्तु को और व्यापक बनाने में मदद मिलेगी क्योंकि इसने 2025 तक एक करोड़ सब्स्क्राइबर जोडऩे का लक्ष्य रखा है। समाचार पत्र के अनुसार जहां 1 नव बर को 90 लोगों ने गेम खेली, वहीं 2 जनवरी, 2022 को 3 लाख से अधिक ने यह गेम खेली। 

वर्डल महामारी की एक उल्लेखनीय कहानी है। यह एक प्रेम कहानी भी है क्योंकि इस गेम के संस्थापक जोश वार्डल, जो ब्रूकलिन में एक इंजीनियर हैं, ने इसे अपनी पार्टनर पलक शाह  (यहां पर भारतीय संबंध आता है) के लिए तैयार किया था। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि इस गेम को बनाने का उद्देश्य यह था कि मेरी पार्टनर इसे खेलते हुए मजा उठाए। फिर उन्होंने इसे अपने परिवार के साथ सांझा किया तथा परिवार बढ़ता गया। शीघ्र ही इसमें नेटिजन्स यानी इंटरनैट का इस्तेमाल करने वालों को आकॢषत किया गया और आज यह एक क्रेज है। उनका कहना है कि यह गेम उनके अनुमान से कहीं अधिक बड़ी हो गई है। 

दिन में एक बार खेली जा सकने वाली ऑनलाइन गेम खिलाड़ी को पांच अक्षरों का एक शब्द बनाने के लिए छ: अवसर देती है। उस दिन के ‘वर्डल’ का अनुमान लगाने के लिए आपके पास छ: अवसर होते हैं। यदि आप इसके बारे में सही सोच लेते हैं तो शब्द हरा हो जाता है। यदि शब्द सही है लेकिन गलत स्थान पर है तो यह पीला हो जाता है और गलत होने पर यह काला रहता है। कठिनाई यह है कि कोई संकेत नहीं दिया जाता, आपको अंधेरे में तीर चलाना होता है। गेम कई भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें फ्रैंच, इटैलियन, स्पैनिश, पुर्तगाली, स्वीडिश, जर्मन तथा नार्वेजियन शामिल हैं। वर्डल का तमिल संस्करण भी लांच हो गया है लेकिन तमिल स्क्रिप्ट शब्दांशिक है। 

यह मेरी बेटी थी जिसने गत माह गेम में मेरी रुचि जगाई। अब यह एक पारिवारिक गेम बन गई है। प्रत्येक सुबह हम एक-दूसरे को क्रिप्टिक मैसेज भेजते हैं कि हमारी क्या स्थिति है। अब तक कोई भी शब्द गेम इतनी लोकप्रिय नहीं हुई थी। यह एक खिलाड़ी वाली पकाल है जिसमें कई गे स के तत्व शामिल हैं, जिनमें पुरानी अच्छी स्क्रैबल तथा बैटलशिप शामिल हैं। यह मु त है तथा इसे किसी भी स्मार्टफोन, डैस्कटॉप क प्यूटर अथवा टैबलेट से खेला जा सकता है। 

वर्डल के अब कई राजनीतिक संरक्षक हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अलवी हाल ही में ब्लूचिस्तान में संकट के बीच वर्डल खेल रहे थे। उनका ट्वीट उस समय आया जब पाकिस्तानी सेना ब्लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बी.एल.ए.) का सामना कर रही थी। पाकिस्तान की जनता ने इसके लिए उनकी आलोचना की। भारत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गेम का नेतृत्व किया तथा ‘जुमला’, ‘टैक्सिस’, ‘हम दो’, ‘झोला’, ‘स्नूप’ तथा ‘फोटो’ जैसे शब्दों के साथ बनाया स्क्रीनशॉट शेयर किया। ट्वीट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखी, ‘गैस हू?’ अर्थात अनुमान लगाएं कौन है। एक अन्य कैप्शन ‘वर्डल 056/6''’-जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘56 इंच सीना’ की बनी छवि के संदर्भ में है। पूर्व मंत्री शशि थरूर एक अन्य राजनीतिज्ञ हैं जो नियमित रूप से गेम खेलते हैं। कई अन्य हैं। 

गेम का सामाजिक पहलू आपको अपना स्कोर सांझा करने की इजाजत  देता है, जो इसे वार्तालाप तथा स पर्क शुरू करने का एक महान तरीका बनाता है। भारत ने गूगल की रोजाना ट्विटर वार्तालापों में 48 प्रतिशत वृद्धि देखी है। गेम इसलिए लोकप्रिय बन गई क्योंकि लोगों का मानना है कि माइंड गे स खेलना दिमाग को तेज रखने के लिए आवश्यक है। 

क्रॉसवर्ड जैसी कई अन्य गेम्स हैं जो बहुत लोकप्रिय हैं। पहले विश्वयुद्ध की पूर्व संध्या पर न्यूयार्क टाइम्स के एक स पादक आर्थर वायने ने समाचार पत्र के फन सैक्शन के लिए एक गेम पाई। समाचार पत्र लैटरबॉक्स्ड नामक एक नई गेम के साथ भी आगे आया जहां आप एक बॉक्स में अक्षरों को कनैक्ट करने के माध्यम से शब्दों को उच्चारित करते हैं। इसे 2019 में लागू किया गया था और माइंड गेम प्लेयर्स में बहुत लोकप्रिय है। फिर सुडोकू है जो 18वीं शताब्दी की है। ‘इकॉनोमिस्ट’ के अनुसार एक स्विस गणितज्ञ ने ‘लैटिन स्क्वायर्स’ गेम बनाई। इंडियाना से एक फ्रीलांस पकालर होवार्ड गे स ने आधुनिक सुडोकू का आविष्कार किया। 

पुराने क्लासिक्स पढऩा तथा माइंड गे स खेलना न केवल आपके दिमाग को स्वस्थ रखता है बल्कि अवसाद और महामारी के कारण उत्पन्न ऐसी ही अन्य समस्याओं के लिए एक उपचार की तरह है। जहां डॉक्टर कहते हैं कि ‘हमें कोविड के साथ रहना होगा’, वर्डल जैसी गे स तथा अन्य शब्द खेल आपके दिमाग को तेज तथा व्यस्त रखते हैं।-कल्याणी शंकर
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए