पावरकॉम द्वारा कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन पैदा करने के प्रयास

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 05:53 AM (IST)

मानव संसाधन विकास संस्था (एच.आर.डी.) पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन लिमि. (पी. एस.पी.सी.एल.) के कर्मचारियों/ अधिकारियों के लिए मानवीय स्रोतों को विकसित करने में बहुमूल्य योगदान डाल रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्पोरेशन के कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके पदों के अनुसार निभाई जाने वाली सेवा के लिए पेशेवाराना ट्रेङ्क्षनग के द्वारा सिखलाई दी जाएगी। जिससे वे  पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर सकें। 

पावरकॉम के उपमुख्य अभियंता एच.आर.डी.-1 इंजी. राकेश कोकडिय़ा के अनुसार मानव संसाधन विकास संस्था की ओर से किए जा रहे मुख्य कार्यों जिनमें पी.एस.पी.सी.एल. में नई नियुक्तियों का कार्य, गजटिड अधिकारियों के स्थानांतरण/पदोन्नतियों का कार्य, नए पढ़े लिखे योग्य युवकों को टैक्नीकल ट्रेनिंग देने का काम, राइट टू इंफॉर्मेशन एक्ट के अंतर्गत पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं तथा नागरिकों की ओर से मांगी गई सूचना को उपलब्ध करवाने का काम तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। एच.आर.डी. की ओर से पी.एस.पी.सी.एल.में टैक्नीकल और नॉन टैक्नीकल के रिक्त पड़े पदों को पारदर्शी ढंग से भर्ती में महत्वपूर्ण ढंग से जिम्मेदारी निभानी होती है। जिसके द्वारा योग्य और शिक्षित बेरोजगार युवक लड़के और लड़कियों को रोजगार मिलता है। 

मानव संसाधन विकास संस्था के मुख्य अभियंता इंजी. नवजीत सिंह के अनुसार पावरकॉम की ओर से अप्रैल 2022 से जुलाई 2023 तक अपने उपभोक्ताओं को और अच्छी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सीधी भर्ती के तहत 2780 योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के तहत रोजगार दिया। उन्होंने बताया कि आज से पूरे 4 वर्ष पहले 19 सितम्बर 2019 को नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली अथारिटी की ओर से पी.एस.पी.सी.एल. के तकनीकी सिखलाई संस्थान को मान्यता सर्टीफिकेट प्रदान किया। पी.एस.पी.सी.एल. के टी.टी.आई. को केंद्रीय बिजली अथॉरिटी के सीनियर अधिकारियों की ओर से टी.टी.आई. के किए गए निरीक्षण के अनुसार भारत में श्रेणी-1 (ग्रेड-ए) सिखलाई संस्था के तौर पर मान्यता दी गई। पी.एस.पी.सी.एल. की तकनीकी सिखलाई संस्था भारत में केवल राज्य बिजली इकाई है। जिसको केंद्रीय बिजली अथारिटी, बिजली मंत्रालय की ओर से श्रेणी-1 (ग्रेड-ए) से सम्मानित किया गया है। 

पी.एस.पी.सी.एल. की तकनीकी  सिखलाई संस्था हाइड्रो, थर्मल, ट्रांसमीशन, डिस्ट्रीब्यूशन और पॉवर मैनेजमैंट में सिखलाई के लिए मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है। पॉवरकॉम के पटियाला स्थित टैक्नीकल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के पिं्रसीपल इंजी. अभिराज सिंह रंधावा के अनुसार पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को निर्विघ्न और मजबूत व सस्ती बिजली उपलब्ध करवाने के मुख्य उद्देश्य के लिए पॉवरकॉम के ए.एल.एम. से लेकर उच्चाधिकारियों तक के स्तर को भी विशेष ट्रेनिंग करवाई जाती है। 

एच.आर.डी. संस्था के अंतर्गत एक बहुत बड़ा ट्रेनिंग सैंटर भी चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य फील्ड और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रभावशाली ढंग से ट्रेनिंग देना होता है। नवनियुक्त टैक्नीकल और पुराने नियुक्त टैक्नीकल कर्मचारियों को विशेष तरह की ट्रेङ्क्षनग दी जाती है ताकि फील्ड में बिजली उपभोक्ताओं को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्तमान में एच.आर.डी. संस्था के अधीन एक नम्बर टैक्नीकल ट्रेङ्क्षनग इंस्टीच्यूट पटियाला तथा 4 नं. जोनल ज्ञान केंद्रों (लुधियाना, जालंधर अमृतसर और भटिंडा) के  द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। 

पावरकॉम के निगरानी अभियंता/ ई.डी. इंजी. मनदीप सिंह के अनुसार पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत रोजगार में पेशेवाराना योग्यता को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक युवकों में कौशल बढ़ाने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. की ओर से अप्रैंटिस लाइनमैन ट्रेड में अप्रैंटिसशिप के लिए सीटों की गिनती बढ़ाकर 1500 कर दी गई है और इस संबंध में प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव में है। 

एच.आर.डी. संस्था के अंतर्गत आर.टी.आई. सैल भी अहम् भूमिका निभाता है जिसका उद्देश्य लोगों/कर्मचारियों को सही सूचना उपलब्ध कराना है। पी.एस.पी.सी.एल. में अपंग श्रेणी अधीन कार्य कर रहे कर्मचारियों को पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार 58 से 60 साल का अतिरिक्त समय देने का कार्य भी एच.आर.डी. संस्था की ओर से किया जाता है ताकि उस मांग को पूरा करने के लिए भी एच.आर.डी. संस्था की ओर से पी.एस.पी.सी.एल.के अधिकारियों/ कर्मचारियों को पंजाब सरकार की शर्तों के अनुसार डैपुटेशन पर भेजा जाता है।-मनमोहन सिंह(उपसचिव लोकसंपर्क, पी.एस.पी.सी.एल.)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए