डा. वेद प्रताप वैदिक का निधन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 05:49 AM (IST)

नई दिल्ली : हिंदी के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक डा. वेद प्रताप वैदिक का 14 मार्च को सुबह हृदय गति रुक जाने से 79 वर्ष की आयु में उनके गुडग़ांव स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया। डा. वैदिक ने हिंदी के लिए सत्याग्रही के तौर पर जेल यात्राएं भी कीं। वह कई वर्षों से ‘पंजाब केसरी पत्र समूह’ के समाचारपत्रों के लिए समसामयिक राजनीतिक विषयों पर लिखते आ रहे थे।

डा. वैदिक का अंतिम लेख  ‘समलैंगिक विवाह : बर्बादी का रास्ता’ ‘पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह’ के समाचारपत्रों में 14 मार्च के अंक में प्रकाशित हुआ। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित डा. वैदिक ‘प्रैस ट्रस्ट आफ इंडिया’ की हिंदी समाचार सेवा ‘भाषा’ के संस्थापक-सदस्य भी रहे। पाठकों को सदैव उनकी कमी महसूस होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News