निराशा से निकलकर आशा की राह पर चल पड़ा पंजाब

Thursday, Mar 14, 2024 - 05:31 AM (IST)

16 मार्च, 2022 का दिन कैलेंडर के हिसाब से एक साधारण दिन था लेकिन पंजाब के लिए इस दिन का ऐतिहासिक महत्व था क्योंकि इसी दिन साढ़े 3 करोड़ पंजाबियों के शानदार फतवे से चुनी गई आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की सेवा करने की शपथ ली थी। शपथ समारोह भी चंडीगढ़ में नहीं बल्कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक स्थान खटकड़ कलां में आयोजित किया गया था, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया था।

इस पवित्र भूमि से मुख्यमंत्री ने पंजाबियों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन, युवाओं को रोजगार, विश्व स्तरीय मुफ्त शिक्षा, बढिय़ा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का वादा पंजाबियों के साथ किया ताकि पंजाब को सही मायनों में ‘रंगला पंजाब’ बनाया जा सके। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने 2 साल का सफर पूरा कर लिया है और अब प्रत्येक पंजाबी राज्य में बदलाव को महसूस कर रहा है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से आए बदलावों के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अक्सर कहा करते हैं, ‘‘अब पंजाब में हर दिन खुशी के समागम होते हैं, जबकि पिछली सरकारों के दौरान पंजाबियों के चेहरों से मुस्कान गायब थी। पारंपरिक पाॢटयों ने पंजाब के लिए अच्छा करने की बजाय व्यक्तिवाद, भाई-भतीजावाद और निजी व्यवसाय को प्राथमिकता दी, जिससे बेबस हुए लोग निराशा में चले गए।

आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए इन क्षेत्रों में क्रांतिकारी कदम उठाए। यदि शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो 118 ‘स्कूल ऑफ एमीनैंस’ स्थापित किए जा रहे हैं जहां बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मुफ्त प्रदान की जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर इन स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। सरकारी स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले में लगभग 17 प्रतिशत वृद्धि हुई।

सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपलों और शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर और अहमदाबाद भेजा गया। सरकारी स्कूल के बच्चों, विशेषकर लड़कियों के लिए बसें चलाई गईं, ताकि दूर-दराज के इलाके में रहने वाली कोई भी बच्ची परिवहन की कमी होने के कारण  शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त गिनती सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल, 2022 से 9518 शिक्षकों की भर्ती की गई है। 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत 12316 योग्य कर्मचारियों को नियमित किया गया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। लोगों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पहले चरण में प्रदेश में 664 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनसे एक करोड़ से अधिक लोग उपचार करवा चुके हैं। हाल ही में 150 और आम आदमी क्लीनिक खोले गए, जिससे इनकी कुल संख्या 829 हो गई है। 2 साल पहले युवाओं को पता भी नहीं था कि कोई सरकार उन्हें नौकरी देने के लिए घर से बुलाएगी। अब पंजाब में ऐसा ही हो रहा है।

आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक 43000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। यह नौकरियां बिना किसी सिफारिश के बिल्कुल मैरिट के आधार पर दी गईं, जिसके कारण एक भी नौकरी को अदालती चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। बिजली का क्षेत्र प्रत्येक व्यक्ति से सीधे जुड़ा हुआ है। महंगी बिजली से लोगों का बुरा हाल था। हजारों रुपयों के घर के बिजली बिलों ने लोगों की घरेलू व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जुलाई, 2022 से हरेक घर चाहे वह किसी भी वर्ग से संबंधित हो, को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया। आज पंजाब के 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बदल गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अक्सर कहते हैं कि सरकार अब चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि गांवों और शहरों से चलेगी। अब पंजाबियों को अपने काम के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना शुरू की गई। लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 11600 कैंप लगाए गए।

आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए बड़े प्रयास किए हैं। किसानों को देश में सर्वाधिक गन्ने का मूल्य 391 रुपए प्रति किं्वटल दिया जा रहा है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पहली बार पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में ‘सरकार-किसान मिलनियां’ आयोजित की गईं। धान के सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई गई। पंजाब सरकार ने पहली बार अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाया है।

पंजाब सरकार के कड़े प्रयासों से पंजाब में 65,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है, जिससे युवाओं को लगभग 3 लाख नौकरियां मिलेंगी। वर्ष 2022-23 के दौरान 2.98 लाख एम.एस.एम.ई. के पंजीकरण के साथ पंजाब उत्तर भारत में पहले स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटनाओं में खोने वाली कीमती जिंदगियों को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने और यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ का गठन किया।

अक्सर देखा जाता है कि हादसों में ज्यादातर मौतें समय पर इलाज न मिलने के कारण होती हैं, लेकिन यह फोर्स पंजाबियों की कीमती जिंदगियों को बचाने में मदद कर रही है। यह फोर्स राज्य की 5500 कि.मी. सड़कों की निगरानी कर रही है। इन गाडिय़ों को हर 30 कि.मी. के दायरे में तैनात किया गया है। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही है। गैंगस्टरों से सख्ती से निपटने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया, जिससे राज्य में गैंगस्टरवाद पर रोक लग गई।

पंजाब पुलिस ने 16 मार्च 2022 से अब तक 18,953 एफ.आई.आर. दर्ज करके 25,385 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और राज्य भर से 1860 किलोग्राम हैरोइन बरामद की है। मुख्यमंत्री ने हुसैनीवाला की ऐतिहासिक भूमि से भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और शिकायत दर्ज करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाइन नंबर 9501200200 जारी किया। पंजाब सरकार ने पहले दिन से ही अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू की गई। नई खेल नीति के तहत पहली बार 58 खिलाडिय़ों को एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अग्रिम धनराशि दी गई। -प्रवीण निर्मोही

Advertising