केंद्रीय संचालन जोन का पावरकॉम के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 04:39 AM (IST)

पहले लुधियाना केवल हौजरी तथा साइकिल पार्ट्स बनाने के लिए प्रसिद्ध था, मगर समय के साथ उद्योगपतियों ने अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान साबित की है। पावरकॉम के केंद्रीय संचालन जोन के मुख्य इंजी. इंद्रपाल सिंह के अनुसार पिछले दशकों के दौरान लुधियाना क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ पावरकॉम के केंद्रीय संचालन जोन लुधियाना का वार्षिक राजस्व 9000 करोड़ रुपए है, जो पावरकॉम के कुल राजस्व का 35 प्रतिशत है। 

पॉवरकॉम के केंद्रीय संचालन जोन में 4 संचालन सर्कल लुधियाना पूर्वी, लुधियाना वैस्ट, लुधियाना देहाती तथा खन्ना है। विभिन्न श्रेणियों के 15,75,871 बिजली खपतकारों के परिसरों को रौशना रहा  है केंद्रीय संचालन जोन। कुल 1400 गांवों में 1,34,760 कृषि ट्यूबवैल खपतकारों को पावरकॉम के 2451 अधिकारी तथा कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1772 आऊटसोर्स कर्मचारी बिजली खपतकारों को टिकाऊ तथा निॢवघ्न बिजली आपूर्ति करवाने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। 

इंजी. इंद्रपाल सिंह के अनुसार अधिकतर औद्योगिक इकाइयां हौजरी उत्पादों, टैक्सटाइल यूनिटों, लोहा तथा स्टील प्रोसैसिंग उद्योग तथा साइकिल पाटर््स, सिलाई मशीनों, आटो पार्ट्स तथा कृषि उपकरणों के निर्माण पर आधारित हैं। केंद्रीय संचालन जोन में 2811 बड़े सप्लाई कनैक्शन (100 के.वी.ए. से अधिक लोड), 15186 मध्यम सप्लाई कनैक्शन (100 के.वी.ए. से कम लोड मगर 20 के.वी.ए. से अधिक) तथा 28915 छोटे बिजली कनैक्शन (20 के.वी.ए. से कम लोड) हैं। बड़े सप्लाई कनैक्शनों वाले अधिकतर भारी उद्योग फोकल प्वाइंट तथा एस्टेट डिवीजनों में स्थित हैं। अन्य औद्योगिक डिवीजनों में सुंदर नगर डिवीजन, सिटी वैस्ट डिवीजन, सी.एम.सी. डिवीजन, सिटी सैंट्रल डिवीजन तथा जनता नगर डिवीजन शामिल हैं, जहां कॉटेज उद्योग, विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्माण कर रहा है। भारत में हौजरी सैक्टर की मांग का 25 प्रतिशत लुधियाना द्वारा पूरा किया जाता है। 

लुधियाना को हौजरी उत्पादों के उत्पादन के लिए ‘भारत का मानचैस्टर’ कहा जाता है। लुधियाना में उद्योग 5 प्रतिशत वाॢषक की दर से बढ़ रहा है। बिजली क्षेत्र उद्योग के विकास के लिए रीढ़ की हड्डी है। पावरकॉम ने पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित की गई कम से कम बिजली दरों पर निर्विघ्न बिजली आपूर्ति करके इस वृद्धि में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। पावरकॉम के पास मजबूत ट्रांसमिशन सिस्टम है जिसमें 28 नंबर 220 के.वी., 6 नं. 132 के.वी. तथा 90 नं. 66 के.वी. सब-स्टेशन, एल.डी. सिस्टम में 13565 कि.मी. एच.टी.लाइनें, 11009 किलोमीटर एल.टी. लाइनें तथा 49440 वितरण ट्रांसफार्मर शामिल हैं। 

पावरकॉम बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास हेतु हमेशा वचनबद्ध है, जैसे कि मौजूदा ढांचे को बढ़ाने के साथ-साथ नए एल.डी. तथा ट्रांसमिशन सिस्टमों की स्थापना हाल ही के महीनों में की गई है। पावरकॉम ने बहुत से नए पावर ट्रांसफार्मरों तथा 66 के.वी. लाइनों को बढ़ाया तथा स्थापित किया है। पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लि. द्वारा गांव धनानसू में नए 400 के.वी. सब-स्टेशन के निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। लुधियाना की औद्योगिक पट्टी में बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आर.डी.एस.एस. प्रोजैक्ट के तहत लगभग 620 करोड़ रुपए पावरकॉम ने खर्च करने की योजना बनाई। इस आर.डी.एस.एस. प्रोजैक्ट को लागू करना प्रक्रिया अधीन है जो उद्योग के विकास के लिए एक वरदान होगा तथा पावरकॉम बहुमूल्य खपतकारों को टिकाऊ तथा निर्विघ्न बिजली आपूर्ति करने में सक्षम होगा। 

पावरकॉम के औद्योगिक सुविधा सैल की भरपूर प्रशंसा : एक प्रमुख टैक्सटाइल कंपनी की लगभग गत 5 दशकों से चेयरपर्सन श्रीमती मृदुला जैन ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लि. पंजाब में उद्योगों को टिकाऊ तथा निॢवघ्न बिजली उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा पिछले साल औद्योगिक खपतकारों की बिजली संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किए औद्योगिक सुविधा सैल की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पावरकॉम द्वारा शुरू किया गया यह सैल उद्योगपतियों को नए कनैक्शन जारी करने, बिजली लोड बढ़ाने तथा अन्य समस्याओं से तुरन्त निपटने तथा उनका समाधान करने के लिए तैयार किया गया है। 

लुधियाना पश्चिम शहरी संचालन हलका :  पावरकॉम के लुधियाना पश्चिमी शहरी संचालन हलके के उप मुख्य इंजी. अनिल कुमार शर्मा के अनुसार लुधियाना पश्चिम शहरी संचालन हलका विभिन्न श्रेणियों के 858266 बिजली उपभोक्ताओं के परिसरों को टिकाऊ तथा निर्विघ्न बिजली आपूर्ति से रोशन कर रहा है जिनमें 351851 घरेलू खपतकार, 101398 विभिन्न वाणिज्यक व औद्योगिक खपतकार तथा 5009 कृषि ट्यूबवैल खपतकारों को टिकाऊ बिजली आपूर्ति कर रहा है। 

पूर्वी संचालन हलका लुधियाना : पावरकॉम के पूर्वी संचालन हलका लुधियाना के उप मुख्य इंजीनियर सुरजीत सिंह के अनुसार पूर्वी संचालन हलका लुधियाना 323531 खपतकारों को टिकाऊ तथा निर्विघ्न बिजली आपूर्ति करवा रहा है जिनमें 227716 घरेलू खपतकार, 3657 कृषि ट्यूबवैल खपतकार तथा 91471 विभिन्न वाणिज्यक तथा औद्योगिक खपतकार शामिल हैं। पूर्वी संचालन हलका लुधियाना का कुल वार्षिक राजस्व 2530 करोड़ रुपए है जिनमें से 1550 करोड़ रुपए राजस्व केवल औद्योगिक खपतकारों से आता है। पंजाब देश का पहला राज्य है जहां 2014 में 1912 टैलीफोन के माध्यम से बिजली खपतकारों की आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा 27.5.2014 को शुरू की गई। पिछले लगभग 9 वर्षों में 1912 के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक बिजली शिकायतों का निवारण किया गया। वर्ष 2023 में टैलीफोन नम्बर 1912 पर बिजली आपूर्ति की 16073371 शिकायतें दर्ज की गईं। 

पंजाब के लुधियाना संचालन देहाती सर्कल के उप-प्रमुख इंजीनियर जगदेव सिंह हांस के अनुसार लुधियाना संचालन देहाती सर्कल 397334 खपतकारों को बिजली आपूर्ति करवा रहा है जिनमें 283773 घरेलू खपतकार व 68438 कृषि ट्यूबवैल खपतकार आदि शामिल हैं। 

खन्ना संचालन हलका : पावरकॉम के खन्ना संचालन हलके के अतिरिक्त निगरान इंजीनियर हरप्रीत सिंह ओबराय के अनुसार पावरकॉम का संचालन हलका खन्ना 1400 वर्ग किलोमीटर इलाके को प्रकाशमान करता है। खन्ना संचालन हलके की व्यापक पहुंच तथा रणनीतिक स्थिति इसे डिस्ट्रीब्यूशन नैटवर्क में एक महत्वपूर्ण लिंक बनाती है। 3.96लाख के एक हैरानीजनक आंकड़े के साथ हलका खन्ना 2756 मैगावाट के लोड का कुशलता से प्रबंधन करता है जो इसके बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता तथा माप योग्यता को व्यक्त करता है। 

खन्ना संचालन हलका के विशाल ट्रांसमिशन नैटवर्क के कुशल प्रबंधन की निगरानी 5 मंडलों दोराहा, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह तथा सरहिंद के अंतर्गत आते 24 उपमंडलों द्वारा की जाती है। खन्ना संचालन हलके द्वारा शानदार ट्रांसमिशन नैटवर्क के माध्यम से बिजली खपतकारों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उन तक नौ 220 के.वी. सब-स्टेशनों, 220/66  के.वी. पावर ट्रांसफार्मरों से होती हुई 67 66 के.वी. लाइनों के माध्यम से 29 66/11 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशनों तक पहुंचती है। हलका खन्ना केवल बिजली बुनियादी ढांचे के प्रबंधन में ही उत्तम नहीं बल्कि खन्ना संचालन हलके की मासिक आमदनी 356.70 करोड़ रुपए है। इसके अलावा खन्ना सर्कल हर साल सरहिंद में शहीदी जोड़ मेले, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, की सुरक्षा तथा बिजली से संबंधित हरसंभव सुविधाओं के लिए टिकाऊ तथा निर्विघ्न बिजली आपूर्ति करवाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है।-मनमोहन सिंह(उपसचिव लोकसंपर्क, पी.एस.पी.सी.एल.)    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News