पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव के 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 01:19 PM (IST)

छपराः राज्य के सारण जिले से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया हैं। लड़के का शव पेड़ से लटका देख सारे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक शेखपुरा गांव के विजय महतो का पुत्र अजय कुमार है। युवक गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। कुछ समय पहले उसका लड़की के साथ झगड़ा भी हुआ था। इस कारण उसकी मां ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

युवक की मां दौलत देवी ने थाने में गांव के 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ दिन पहले गांव के ही सोनू कुमार और एक लड़की से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी लेकिन वह मामला सुलझ गया था। पुलिस घटना की तहकीकात कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News