नालंदा से प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी करने का वीडियो वायरल, 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:37 PM (IST)

नालंदा: बिहार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वीडियो वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नालंदा जिले से एक प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो नालंदा जिला के हिलसा थाना इलाके का है। एक प्रेमी जोड़ा सुनसान सड़क पर बातें कर रहे थे। इसी दौरान चार-पांच की संख्या में मनचले पहुंच गए और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। इसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति आया और लड़की को गोद में उठाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मनचलों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। 

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की हिलसा थाने पहुंची। इस मामले में एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ हिलसा थाने में लड़की ने प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
 

prachi

Advertising