दरिंदों ने सरेआम की लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 06:17 PM (IST)

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के सरेआम नाबालिग प्रतीत हो रही लड़की से छेड़छाड़ कर रहें हैं। वीडियो के सामने आने पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

वीडियो में एक लड़की के साथ सात लड़कों द्वारा जबरन बल प्रयोग करते हुए उसे निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं एक लड़का इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना रहा था। लड़की बार-बार केवल भैया प्लीज... मुझे जाने दो कहते हुए मदद की गुहार लगा रही थी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी मनीष ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करते हुए पटना आईजी नैयर हसनैन खान ने एसआईटी गठित कर जांच करने का आदेश दिया। वीडियो में दिखे बाइक को बरामद कर लिया गया है और बाइक सवार युवक अभी भी फरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News