शादीशुदा लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, परिजनों ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लेंगे आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 12:22 PM (IST)

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले से एक शादीशुदा लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पांच-छह मनचले लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहें हैं। इस पर पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर पीड़िता के परिवार का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। 

जानकारी के अनुसार, इस घटना को हुए करीब 20 दिन बीत गए हैं। यह घटना उस समय घटी जब लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर के बगल में यज्ञ देखने जा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि शादीशुदा लड़की से पांच लड़के छेड़छाड़ कर रहे हैं। जब लड़की का भाई उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। 

इसके साथ ही पीड़िता का कहना है कि आरोपी लड़कों के घरवाले उसे तीन लाख रुपए लेकर केस वापस लेने को कह रहें हैं लेकिन उसने इससे साफ इनकार कर दिया है। बिहार में लगातार एक के बाद एक छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले कई बार प्रेमी युगल के साथ तो कभी अकेली लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News