पढि़ए, अनोखी लव स्टोरी जब इस प्रोफेसर को 30 साल छोटी स्टूडेंट से हुआ था प्यार

Tuesday, Feb 09, 2016 - 02:57 PM (IST)

पटना: ''वैलेंटाइन-डे'' के मौक पर प्यार की एक ऐसी लव स्टोरी आपको बताने जा रहे है जिसके बारे में पढ़ कर आप भी हैरान रह जाएंगे। हिंदी के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली के बीच 30 साल का अंतर था। दोनों को अपनी लव लाइफ के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया।

फिलहाल, दोनों ने शादी तो नहीं की, लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पहली बार दोनों की मुलाकात क्लासरूम में हुई थी। 2004 में मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था, जिसमें जूली भी पहुंची थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई, धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें होने लगी। 

मटुकनाथ के मुताबिक, एक दिन जूली का फोन आया और उसने कहा कि वो मुझे पसंद करती हैं और मुझसे शादी करना चाहती हैं। हालांकि, इसके बाद मटुकनाथ ने जूली को समझाया कि ये संभंव नहीं है। उन्होंने बताया कि वे पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। पर धीरे-धीरे मटुक भी जूली से प्यार करने लगे।

जूली के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से 15 जुलाई, 2006 को पटना यूनिवर्सिटी ने मटुकनाथ को बीएन कॉलेज के हिंदी डिपार्टमेंट के रीडर पद से सस्पेंड कर दिया था। बाद में 20 जुलाई, 2009 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उनके खिलाफ कई तरह के आरोप भी लगाए गए।

उधर, जब मटुकनाथ की पत्नी को उनकी लव स्टोरी का पता लगा तो उन्होंने दोनों को जेल भिजवा दिया था। हालांकि, जेल से छूटने के बाद दोनों की लाइफ सामान्य हो गई और फिलहाल दोनों लिव-इन में हैं। मटुकनाथ को काफी साल नौकरी से बर्खास्तगी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, 2013 में 13 फरवरी को पटना यूनिवर्सिटी ने मटुकनाथ को पिछले पांच साल के एरियर का 20 लाख रुपए दिया था। उन्होंने उस पैसे से अगले दिन यानी 14 फरवरी को कार खरीद कर जूली को गिफ्ट किया था।

Advertising