उपेन्द्र कुशवाहा ने कॉलेजियम सिस्टम पर खड़ा किया सवाल, कहा- यह लोकतंत्र पर धब्बा

Wednesday, Jun 06, 2018 - 12:07 PM (IST)

पटनाः रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में एक कार्यक्रम में कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र के लिए धब्बा है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोग आरक्षण का विरोध करते हैं, कहते हैं कि यह योग्यता को अनदेखा करता है मगर मुझे लगता है कि कॉलेजियम योग्यता को अनदेखा करता है। एक चाय बेचने वाला पीएम बन सकता है, एक मछुआरे का बच्चा वैज्ञानिक बन सकता है और बाद में राष्ट्रपति बन सकता है, लेकिन क्या एक नौकरानी का बच्चा न्यायाधीश बन सकता है? कॉलेजियम हमारे लोकतंत्र पर एक धब्बा है। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान समय में न्यायतंत्र के मुताबिक, जज अन्य जजों की नियुक्ति नहीं करते हैं। वास्तव में वह अपने उत्तराधिकारी नियुक्त करते हैं। वह ऐसा क्यों करते हैं? उत्तराधिकारी चुनने के लिए यह सिस्टम क्यों बनाया गया है? इससे पहले भी उपेंद्र कुशवाहा ने कॉलेजियम प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर चुके हैं। 
 

prachi

Advertising