केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और BJP के महासचिव भूपेंद्र यादव ने की LJP अध्यक्ष से मुलाकात

Tuesday, Mar 20, 2018 - 07:02 PM (IST)

पटनाः केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पासवान की नाराजगी को दूर करने की कोशिश की है।

धर्मेन्द्र प्रधान और भूपेंद्र यादव ने यह भरोसा दिया है कि एनडीए की बैठक पहले से ज्यादा होगी और सभी साथी दलों की बातों को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल करने में भाजपा और सरकार हरसंभव मदद करेगी। 

बता दें कि रामविलास पासवान ने बिहार उपचुनाव में हुई एनडीए की हार को चिंता का विषय बताया था। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए में साथी दलों के साथ भेदभाव को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि सरकार को सबका साथ सबका विकास नीति पर जोर देना होगा।

Punjab Kesari

Advertising